Vivo Y53s 5G को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y52s 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आया है और 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है। Vivo Y53s 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और फोन के फ्रंट पर नौच डिस्प्ले मिलेगी जिसमें सेल्फी कैमरा को रखा जाएगा।
Vivo Y53s 5G के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा जिसकी कीमत CNY 1,799 यानि करीब 20,500 रुपये होगी। दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम व 256GB स्टोरेज मिलेगा जिसकी कीमत CNY 1,999 यानि करीब 22,800 रुपये है। स्मार्टफोन को Iridescent, Sea Salt और Starry Night कलर ऑप्शन में लाया गया है। फोन की सेल 11 जून से शुरू होगी। कंपनी ने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इसके लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
Vivo Y53s 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट की 6.58 इंच की डिस्प्ले मिल रही है और यह एंडरोइड 11 OS पर काम करता है। स्मार्टफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर द्वारा संचालित है लेकिन प्रॉसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। डिवाइस में 8GB रैम व 256GB स्टोरेज मिल रहा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए Y53s 5G स्मार्टफोन में 64MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन को 5G सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिल रहे हैं। फोन का वज़न 189 ग्राम है और इसका साइज़ 163.95×75.3×8.5mm है।