Vivo बहुत जल्द अपना नया सस्ता 5G फोन Vivo Y31s लॉन्च करने वाली है जिसकी कीमत और स्पेक्स भी लीक हो गई है। हाल ही में चीन की टेलीकॉम सबसिडरी ने अपनी साइट पर विवो के नए मोबाइल फोन से जुड़ी जानकारी साझा की है जिससे पता चला हिय कि विवो का नया फोन स्नैपड्रैगन 4-सीरीज़ SoC प्रॉसेसर और 5G सपोर्ट के साथ आएगा। स्पेक्स और फीचर्स के साथ ही Vivo के नए फोन की तस्वीर भी सामने आई है जिसके इसके डिज़ाइन और कैमरा मॉड्यूल का भी पता चला है।
चीन की Tianyi Telecom Terminal साइट पर लीक हुई ये सभी डीटेल पिछले महीने TENAA पर देखे गए V2054A मॉडल नंबर से मेल खाती है। डिवाइस के 4GB रैम वेरिएंट को 1,598 युआन लगभग 18,000 रुपये में पेश किया जाएगा जबकि 6GB रैम वेरिएंट को 1,798 युआन लगभग 20,200 रुपये में उतारा जा सकता है। विवो का यह फोन टिटेनियम ग्रे, मोनेट और रूबी रेड कलर में आएगा।
स्पेक्स की बात करें तो Vivo Y31s में 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2408 पिक्सल है। फोन एंडरोइड 11 पर काम करेगा और यह 4910mAh बैटरी से लैस होगा। विवो के इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का सेन्सर होगा। Vivo के इस 5G फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। डिवाइस को USB टाइप-सी पोर्ट के साथ उतारा जाएगा।