वीवो ने अपने दो स्मार्टफ़ोन्स की कीमत में हाल ही में कटौती की है। ये फ़ोन्स Vivo Y15 (2019) और Vivo Y17 हैं। गैजेट्स 360 की रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फ़ोन्स यानी Vivo Y15 (2019) और Vivo Y17 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गयी है। आपको बता दें कि कंपनी ने वीवो वाई15 (2019) को भारत में मई 2019 में लॉन्च किया था और यह फ़ोन ट्रिपल कैमरा के साथ आता है। इसके साथ ही वीवो वाई17 को भी अप्रैल 2019 में 5,000 एमएएच बैटरी और वाटरड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च किया गया था।
कटौती के बाद अब इस फ़ोन की कीमत 12,990 रुपये हो गयी है जिसमें आपको 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। यूज़र्स इसे दो कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं जिसमें एक्वा ब्लू और बर्गंडी रेड शामिल हैं। फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया, पेटीएम, टाटा क्लिक और वीवो इंडिया स्टोर पर नई कीमत के साथ फ़ोन को खरीदा जा सकता है। ऑनलाइन के साथ ही खबर यह भी आ रही है कि यह कटौती ऑफलाइन यूज़र्स के लिए भी की गयी है।
यूज़र्स इस वीवो फ़ोन को अब 14,990 रुपये में खरीद सकते हैओं जबकि इसकी कीमत 15,990 रुपये थी। यह कीमत मई में हुई एक कटौती के बाद की है जबकि इसकी लॉन्च कीमत 17,990 रुपये थी। इस फ़ोन को भी अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और वीवो ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है।