Vivo इस समय भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में 12% मार्केट शेयर के साथ तीसरे नंबर का प्लेयर बना हुआ है। अपनी पहुंच को बढ़ाने और बनाए रखने के लिए कम्पनी ने एक नया स्मार्टफोन Vivo Y12 भारतीय बाज़ार में उतार दिया है। इस मोबाइल फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, वॉटर ड्रॉप नौच डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।
Vivo Y12 स्मार्टफोन कम्पनी की Y-series का नया फोन है और इस सीरीज़ में बजट फोंस शामिल हैं। Vivo Y12 का डिज़ाइन भी विवो की Y सीरीज़ के कई फोंस जैसा ही है इस मोबाइल फोन में भी यूज़र्स को Vivo Y17 और Y15 जैसा शाइनी और रेफ्लेक्टिव बैक मिलता है जो ग्लास जैसा लगता है लेकिन असल में इसे पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है। विवो वाई12 में 6.35 इंच की “Halo FullView” डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 720×1544 पिक्सल है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है।
मोबाइल फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और 8MP का वाइड-एंगल सेंसर तथा 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए Vivo Y12 में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। भारत में लॉन्च हुआ विवो का यह फोन कई कैमरा फीचर्स भी ऑफर करता है जिसमें वॉयस एंड हैण्ड जेस्चर कण्ट्रोल, AI ब्यूटीफिकेशन, पोर्ट्रेट मोड, लाइव फोटो, HDR, स्लो-mo, टाइमलैप्स आदि मिलते हैं।
विवो का नया फोन मीडियाटेक हीलियो P22 SoC द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो लेटेस्ट Y12 फोन में हमें 32GB स्टोरेज मिल रहा है। विवो का दावा है कि बढ़िया गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए कम्पनी ने अल्ट्रा गेमिंग मोड को भी ऐड किया है।
Vivo Y12 कम्पनी के कस्टम FunTouch OS 9 पर काम करता है जो एंड्राइड 9 Pie पर आधारित है। Vivo Y12 को ऑफलाइन सेल के लिए भी लाया जा सकता है और डिवाइस को एक्वा ब्लू और बरगंडी रेड कलर में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन की कीमत 12,490 रूपये रखी गई है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।