Vivo Y01 के लॉन्च से पहले लीक हुई इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन
Vivo Y01 की जानकारी हुई लीक
Vivo Y01 इस कीमत में होगा लॉन्च
जानें क्या होगी Vivo Y01 की स्पेसिफिकेशन

विवो (Vivo) अपने नए Y series स्मार्टफोन Vivo Y01 पर काम कर रहा है। आगामी (upcoming) Vivo Y01 के रेंडर, स्पेक्स और कीमत ऑनलाइन सामने आ गई है। MySmartPrice और टिप्सटर Sudhanshu Ambhore की साझेदारी में Vivo Y01 की जानकारी लीक हुई है। फोन को सबसे पहले यूरोप में पेश किया जाना है।
Vivo Y01 की कीमत
Vivo Y01 की कीमत 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 100 (Rs 8,420) से EUR 200 (Rs 16,830) के बीच हो सकती है। रेंडर्स से संकेत मील हैं कि फोन को ब्लैक और ब्लू रंगों में पेश किया जा सकता है।
Vivo Y01 अनुमानित स्पेक्स

लीक के मुताबिक, Vivo Y01 में 6.51 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल होगा और इसे वॉटरड्रॉप नौच के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा, डिस्प्ले को 60Hz रिफ्रेश रेट और 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ पेश किया जाएगा।
इसके अलावा, फोन में स्क्वायर शेप्ड ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 13MP प्राइमरी कैमरा, 2MP सेकंडरी कैमरा और एक LED फ्लैश साथ दी जाएगी। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
डिवाइस एंडरोइड 11 गो एडिशन के साथ FunTouchOS 11.1 पर काम करेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। लीक से चिपसेट का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलेगा।
फोन में कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलेगा लेकिन डिवाइस को फेस अनलॉक सपोर्ट दिया जाएगा। डिवाइस का मेजरमेंट 163.96 x 75.2 x 8.28mm है और इसका वज़न 178 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लुटूथ v5.0, USB 2.0, और ड्यूल-SIM कार्ड सपोर्ट दिया गया है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
