WhatsApp इस साल देने वाला है सबसे बड़े सरप्राइज़, जल्द जारी किए जाएंगे ये फीचर

Highlights

व्हाट्सऐप पर जल्द आने वाले हैं ये आगामी फीचर्स

WhatsApp पर मिलेंगे कई धमाका फीचर्स

चुनिन्दा लोगों से छुपा पाएंगे अपना लास्ट सीन

WhatsApp इस साल देने वाला है सबसे बड़े सरप्राइज़, जल्द जारी किए जाएंगे ये फीचर

Meta अधिकृत सोशल मीडिया मैसेंजर ऐप WhatsApp 2022 में नए फीचर्स पेश करने वाला है। पिछले साल, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस साल कई फीचर्स को पेश करने वाला है। इन कई फीचर्स में डेस्कटॉप पर विडियो कॉलिंग, डिसअपियरिंग फोटो और विडियो का फीचर आने वाला है। अगर आप भी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इन अपकमिंग फीचर्स (upcoming features) की डीटेल यहां पा सकते हैं। 

नोटिफिकेशन में व्हाट्सऐप (WhatsApp) प्रोफ़ाइल फोटो डिस्प्ले 

व्हाट्सऐप (WhatsApp) एक बेहद शानदार फीचर को जोड़ने वाला है जिसमें यूजर को नए मैसेज मिलने पर iOS सिस्टम नोटिफिकेशन में प्रोफ़ाइल फोटो दिखाएगा। फीचर को iOS 15 पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज़ किया गया है।

चुनिन्दा कोंटेक्ट से छिपा सकते हैं WhatsApp का लास्ट सीन

व्हाट्सऐप (WhatsApp) यूजर्स सभी कांटैक्ट से अपना लास्ट सीन हाइड कर सकते हैं लेकिन केवल एक या दो लोगों से यह करना मुमकिन नहीं है। हालांकि, ऐप इस फीचर पर काम कर रहा है जिससे आप किसी भी यूजर से अपना लास्ट सीन हाइड कर सकते हैं।

whatsapp

शेयरिंग मीडिया पर WhatsApp रिसीपेंट्स एडिट कर सकेंगे

रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इंटरफेस को रीडिज़ाइन करता है जिससे पता चलता है कि आप किस यूजर को मीडिया शेयर कर रहे हैं। नया फीचर यूजर्स को मीडिया को स्टेटस अपडेट पर अपलोड कर सकते हैं जबकि इमेज, विडियो और GIF को व्हाट्सऐप चैट पर शेयर कर सकते हैं।

WhatsApp मैसेज रिएक्शन 

व्हाट्सऐप पर आपको मैसेज पर रिएक्शन का फीचर जल्द ही मिलेगा जो हम फेसबुक और इंस्टाग्राम (facebook and instagram) पर देख चुके हैं। इस फीचर को मैसेज रिएक्शन नाम दिया गया है जो यूजर्स को छह ईमोजी में से कोई भी भेजने का मौका मिलेगा।

व्हाट्सऐप कम्यूनिटी (WhatsApp Community)

सोशल मीडिया मैसेंजर व्हाट्सऐप (WhatsApp) ग्रुप्स को और बड़ा बनाने के लिए 10 चैट ग्रुप को एक कम्यूनिटी के अंदर जोड़ने का विकल्प देगा। हालांकि, यह फीचर केवल एडमिन को दिया जाएगा जिससे एक कम्यूनिटी में सभी ग्रुप्स को मैसेज भेजे जा सकेंगे।

WhatsApp लॉगआउट

WhatsApp लॉगआउट फीचर को मल्टी-डिवाइस फीचर के साथ इस साल लाया जा सकता है। इस तरह यूजर्स अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को फेसबुक, इंस्टाग्राम की तरह लॉग आउट कर सकते हैं।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile