जानकारी सामने आ रही है कि Vivo X70 Series को इंडिया में सितम्बर में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग IPL के साथ इसकी साझेदारी की बात भी सामने आ रही है। आपको बता देते है कि अभी हाल ही में इंडिया के बाजार में कंपनी अपनी धमाकेदार स्मार्टफोन सीरीज यानी Vivo X60 Series को लॉन्च कर चुकी है। जहां चीनी वर्जन को Exynos Processor मिला था, वहीँ इंडिया में लॉन्च किये गए फोंस में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 870 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि Vivo X70 सीरीज में भी Vivo X60 Series की तरह ही तीन फोंस होने वले हैं। हालाँकि कंपनी ने इन फ्लैगशिप फोंस के बारे में कोई भी जानकारी अभी तक नहीं दी है।
अगर हम गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट पर ध्यान देखें तो यहाँ जानकारी मिल रही है कि एक टिपस्टर Yogesh की ओर से इंडिया में Vivo X70 Series के IPL की साझेदारी के साथ सितम्बर में लॉन्च की जानकारी दी है। आपको बता देते हैं कि BCCI यानी बोर्ड ऑफ़ कण्ट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया के अनुसार इस साल के बचे हुए IPL के मैच UAE में सितम्बर या अक्टूबर में होने वाले हैं। अब Vivo IPL को स्पोंसर करता है तो इसमें कोई भी गुरेज नहीं होने वाला है कि इस दौरान कंपनी अपने Vivo X70 सीरीज के फ्लैगशिप फोंस को इस दौरान ही लॉन्च कर दे।
हालाँकि अभी तक Vivo X70 सीरीज को लेकर बहुत ही कम जानकारी सामने आई है। हालाँकि कुछ समय पहले यानी पिछले महीने ही कुछ मुख्य स्पेक्स जो Vivo X70 Pro+ के हैं, सामने आये थे। यह सीरीज का टॉप मॉडल है जैसे Vivo X60 Pro+ था। ऐसा सामने आ रहा है कि Vivo X70 Pro+ मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलने वाला है, हालाँकि इसके अलावा भी इस मोबाइल फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी 66W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलने वाली है।
आपको बात देते है कि पिछले महीने, Vivo का एक मोबाइल फोन जिसका मॉडल नंबर V2123A है, इसे ही Vanilla Vivo X70 माना जा रहा है। इस मोबाइल फोन को गीकबेंच पर देखा गया था, जो Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ आने की ओर इशारा कर रहा है। फोन में आपको 8GB रैम के अलावा एंड्राइड 11 की सपोर्ट भी मिलने वाली है। हालाँकि इसके अलावा भी Vivo X70 मोनिकर को IMEI डेटाबेस में भी मोडले नंबर V2104 के तौर पर देखा जा चुका है। आपको यहाँ यह भी बता देते है कि Vivo की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर इस सीरीज को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है इसी कारण इस खबर को भी चुटकी में नमक की तरह ही लेना चाहिए।