Vivo X200T स्मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, यह कंपनी का हाई-एंड फोन है। इस फोन को आप Vivo V70 Lite और Vivo X300 के बीच वाले फोन के तौर पर देख सकते हैं। Vivo के is फोन का कैमरा फ्लैगशिप लेवल का है, इसके अलावा इसमें एक अच्छी खासी बैटरी भी मिलती है। अपनी की खूबियों वाले इस फोन को आप Flipkart Freedom Sale में बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। Vivo के इस फोन 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को 69,999 रुपये के स्थान पर 62,999 रुपये में खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं कि आपको यह फोन खरीदना चाहिए की नहीं।
Flipkart Freedom Sale 8 अगस्त को शुरू हो रही है, ऐसा भी कह सकते हैं कि यह आज रात 12:00AM पर शुरू होने वाली है। Flipkart Plus और VIP Members को सेल का एक्सेस पहले ही मिल जाने वाला है और सभी के लिए यह सेल निर्धारित दिन पर ही शुरू होगी। अगर डील को देखा जाए तो Vivo X200T स्मार्टफोन के 512GB मॉडल को आप 69,999 रुपये के प्राइस में इस समय लिस्टिड है, लेकिन Flipkart Sale में यह फोन केवल 62,999 रुपये के प्राइस में बेचा जाने वाला है। यह आपको बैंक ऑफर के तौर पर मिलने वाला है। अगर आपके पास SBI Bank Credit Card है तो इसका इस्तेमाल सेल के दौरान इस्तेमाल करके आप इस डील का लाभ ले सकते हैं।
Flipkart Freedom Sale बस शुरू ही होने वाली है। इस दौरान यह फोन आपको सस्ते में मिलेगा। अब अगर अगर आप एक फ्लैगशिप लेवल के फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको यह जिस प्राइस में मिल रहा है, वह एक दमदार ऑफर है। आपको इस फोन को इस प्राइस में खरीद लेना चाहिए। असल में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर से जो परफॉरमेंस मिलती है, वैसी ही परफॉरमेंस इस फोन में मौजूद MediaTek Dimensity 9400+ से मिलती है।
इसके अलावा इस फोन में आपको एक 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है। फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है। यह OriginOS 6 पर आधारित है। इसके साथ साथ फोन में एक 6200mAh की बैटरी भी मिलती है। यह फोन अपने दमदार स्पेक्स, डिजाइन और फीचर्स के दम पर एक दमदार फ्लैगशिप फोन बन जाता है।
यह भी पढ़ें: 20000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट Vivo T5 Lite भी लिस्ट में शामिल