लॉन्च से पहले ही Vivo X200 FE को लेकर आई बड़ी जानकारी, चेक करें लॉन्च डेट, इंडिया प्राइस और अन्य डिटेल्स

Updated on 04-Jul-2025
HIGHLIGHTS

Vivo X200 FE के इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है।

Vivo अपने इस फोन के साथ Vivo X Fold 5 को भी लॉन्च करने वाला है।

लॉन्च से पहले ही जानते है कि आखिर Vivo के X200 FE स्मार्टफोन का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है और इसके स्पेक्स कैसे होंगे।

Vivo अपने Vivo X200 FE के साथ साथ Vivo X Fold 5 स्मार्टफोन्स को 14 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। Vivo X200 FE स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में हाई-एंड स्पेक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में पहले ही जगह मिल चुकी है। अब इंडिया के बाजार में यह फोन iPhone 16 के साथ साथ OnePlus 13s और Nothing Phone 3 को टक्कर देने के लिए तैयार है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Vivo X200 FE स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में एक लीक के आधार पर तीन अलग अलग कलर में लॉन्च कर सकता है। फोन को Amber Yellow, Luxe Black और Frost Blue कलर में पेश किया जा सकता है। आइए जानते है कि आखिर Vivo के इस फोन का इंडिया प्राइस क्या होने वाला है, इसके अलावा इस फोन में कौन से स्पेक्स को जगह दी जा सकती है।

14 जुलाई है लॉन्च डेट

Vivo X200 FE के साथ साथ Vivo X Fold 5 स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 14 जुलाई को दोपहर 12PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। दोनों ही फोन्स को विवो इंडिया के ई-स्टोर के साथ साथ Flipkart पर सेल किया जाने वाला है। अभी के लिए अगर Vivo X Fold 5 को देखते हैं तो इस फोन में आपको क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा अगर Vivo X200 FE को देखा जाए तो यह फोन MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

कौन से कैमरा से लैस होंगे दोनों विवो फोन?

Vivo X Fold को लेकर जानकारी सामने या रहाई है कि इस फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सक्तीय है, जो Zeiss की ओर से फोन में दिया जाने वाला है। इसके अलावा फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, इसमें अल्ट्रावाइड लेंस और एक टेलीफोटो लेंस होने वाला है। Vivo X200 FE को देखते हैं तो यह फोन एक 50MP का मेन कैमरा के साथ एक 50MP का टेलीफोटो लेंस के साथ आने वाला है। इसके अलावा इस फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल सकता है।

दोनों फोन्स में हो सकती है दमदार बैटरी

ऐसा भी कहा जा सकता है कई Vivo X Fold 5 के इंडिया मॉडल में चीनी मॉडल वाली ही 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह 80W की फास्ट चार्जिंग से लैस होने वाली है। इसके अलावा Vivo X200 FE को देखते हैं तो यह फोन एक 6500mAh की 90W वाली फास्ट चार्जिंग बैटरी से लैस होने वाला है।

क्या हो सकता है Vivo X200 FE का इंडिया प्राइस?

अभी के लिए Vivo X200 FE के प्राइस को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फोन को iPhone 16 वाली श्रेणी में ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन के अगर सबसे प्रभावी प्रतिद्वंदीयों की बात करें तो यह OnePlus 13s के अलावा Samsung Galaxy S25 के साथ साथ iPhone 16 और Nothing Phone 3 हो सकते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि Vivo X200 FE को भी इन फोन्स वाले प्राइस रेंज में ही लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी कह सकते हैं कि इस रेंज में कुछ कम प्राइस में भी विवो फोन लॉन्च हो सकता है। अभी के लिए आधिकारिक तौर पर प्राइस की जानकारी नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: मनोरंजन के साथ, सच्चाई का आईना दिखाती हैं सच्ची घटनाओं पर बनी ये वेब सीरीज.. दूसरी वाली देखकर टूट जाएगा दिल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :