Vivo ने अभी हाल ही में इंडिया के बाजार में अपनी Vivo V70 5G सीरीज को लॉन्च किया था, इस सीरीज में कंपनी ने VIvo V70 के अलावा Vivo V70 Elite 5G को लॉन्च किया था। हालांकि, अब जानकारी मिल रही है कि इस फोन सीरीज में एक नए फोन को जल्द ही इंडोनेशिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को कंपनी Vivo V70 FE 5G के तौर पर लॉन्च करने वाली है। अब देखना होगा कि आखिर इंडिया के बाजार में इस फोन को कब तक लॉन्च किया जाता है। अगर Vivo V70 सीरीज की बात करें तो इसमें लॉन्च हुए दोनों ही फोन्स दमदार कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से लैस हैं। आइए अब इंडोनेशिया में लॉन्च होने जा रहे Vivo Phone के स्पेक्स और टॉप फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन के लॉन्च डेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। वीवो अपने इस फोन को इंडोनेशिया के बाजार में 9 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। फोन की लॉन्च डेट के अलावा इसके कुछ फीचर भी सामने आए हैं, जैसे फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप होने वाला है, इसमें एक कैमरा 200MP का होगा, जो OIS से लैस होने वाला है। इतना ही नहीं, वीवो फोन को कंपनी Muse Purple, Ocean Blue और Titanium SIlver कलर में लॉन्च कर सकती है।
Vivo V70 FE 5G को लेकर यह भी जानकारी मिल रही है इसमें OriginOS 6 पर आधारित एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक 7000mAh की बैटरी भी मिल सकती है जो 90W की फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस होगी। यह फोन कंपनी के अनुसार IP68 और IP69 रेटिंग से लैस होने वाला है।
अब देखना है कि इस फोन को किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा यह इंडिया में क्या इन्हीं स्पेक्स के साथ आ सकता है क्या इंडियन वैरिएन्ट में कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। अभी के लिए इसपर ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इस फोन के स्पेक्स आदि को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह मिड-रेंज में एक दमदार प्रतिद्वंदी बनकर लॉन्च होगा।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a vs Motorola Edge 70: स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत का डिटेल में कम्पैरिज़न