पहले ही सामने आ चुका है कि Vivo की ओर से उसके Vivo V21 5G और Vivo V21e मोबाइल फोंस को मलेशिया में 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसी दिन या 29 अप्रैल को Vivo की ओर से Vivo V21 सीरीज को इंडिया में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि यहाँ आपको बता देते है कि फोन के लॉन्च होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं लेकिन इसके अलावा आपको बता देते है कि Vivo V21 5G स्मार्टफोन को इस लॉन्च से पहले ही Geekbench के डेटाबेस में देखा गया है।
इस नए Vivo Phone को यहाँ मॉडल नंबर V2050 से देखा जा रहा है। इस लिस्टिंग से जानकारी मिल रही है कि इस नए 5G विवो फ़ोन को मीडियाटेक के चिपसेट से लैस करके लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह चिपसेट Dimensity 800U होने वाला है। हालाँकि इतना ही नहीं इसके अलावा फोन में आपको 8GB रैम भी देखने को मिलने वाली है, साथ ही इसे एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन को सिंगल कोर में 538 और मल्टी-कोर में 1586 स्कोर प्राप्त हुआ है।
आपको बता देते है कि गीकबेंच पर जो जानकारी सामने आई है, वह तो इसे लेकर लेटेस्ट जानकारी है। इसके अलावा विवो के इस 5G फोन में आपको एक 6.44-इंच की S-AMOLED E3 डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है, जो आपको FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट भी ऑफर करने वाली है। फोन की डिस्प्ले पर आपको इसके अलावा HDR10+ के सपोर्ट के अलावा 800nits ब्राइटनेस भी ऑफर की जाने वाली है। हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको यानी Vivo के आगामी 5G फोन में आपको एक 44MP का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है जो OIS सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। इस कैमरा सेटअप में आपको एक 64MP माँ प्राइमरी कैमरा होने वाला है, जो OIS सपोर्ट से लैस होगा, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का सुपरवाइड लेंस भी देखने मिल मिलेगा जिसका साथ देने के लिए फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो कैमरा भी देखने को मिलने वाला है।
Vivo V21 5G मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है, इस मोबाइल फोन में बैटरी के साथ आपको 33W की रैपिड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगी। फोन में आपको इसके अलावा 8GB की रैम भी मिलने वाली है, इसके अलावा इसमें आपको 3GB एक्सटेंडेड रैम भी मिलने वाली है। फोन को लगभग Rs 25,000 के आसपास इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। फोन को यानी Vivo 5G फोन को सनसेट डैज़ल, डस्क ब्लू, और आर्कटिक वाइट रंगों में लिया जा सकता है।