Vivo V20 को आज भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। आज यानी 13 अक्टूबर दोपहर 12 बजे Vivo V20 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाने वाला है। अगर आप इस मोबाइल फोन को लॉन्च होते लाइव देखना चाहते हैं तो आपको कंपनी के YouTube Channel पर जाना होगा, जहां इसे लाइव स्ट्रीम किया जाने वाला है। अभी हाल ही में इस मोबाइल फोन को थाईलैंड के बाजार में Vivo V20 Pro के साथ लॉन्च कर दिया गया था। अभी तक अगर भारत की बात करें तो अभी तक यहाँ कितने मॉडल लॉन्च किये जाने वाले हैं, इसके बारे में जानकारी मौजूद नहीं है। अगर हम Vivo V20 की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अलावा आपको इसमें फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलने वाला है। इतना ही नहीं फोन में आपको एक नौच डिजाईन भी मिलने वाला है, जिसमें आपको सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलने वाला है।
एक डिजिटल इवेंट के दौरान आप भारत में Vivo V20 मोबाइल फोन को लॉन्च किया जाने वाला है, आपको बता देते है कि यह लॉन्च आज दोपहर 12 बजे होने वाला है। आप इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को कंपनी के आधिकारिक YouTube Channel पर जाकर देख सकते हैं। आप नीचे इस लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते हैं।
हालाँकि Vivo की ओर से अभी तक इस मोबाइल फोन की कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन आपको बता देते है कि ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी कीमत Rs 24,990 हो सकता है। हालाँकि Flipkart पर चल रहे बैनर की मानें तो इस मोबाइल फोन को Rs 20,000 से Rs 30,000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo V20 में स्नैपड्रैगन 720G प्रॉसेसर मिलता है जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 6.44 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसके टॉप पर एक छोटा नौच दिया गया है। कटआउट में 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। Vivo V20 में AMOLED पैनल दिया गया है जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करता है। फोन के रियर पैनल पर तीन कैमरा दिए गए हैं जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर दिया गया है।
कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेन्सर दिया गया है। डिवाइस में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा ऐप सुपर नाइट मोड, ट्राइपोड नाइट मोड, मोतियों ऑटोफोकस, अल्ट्रा स्टेबल आइदेव, सुपर मैक्रो, बोकेह पोर्टरेट फीचर्स मिलते हैं।
Vivo V20 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। डिवाइस को माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लुटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, USB OTG, और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर भी दिया जाएगा।