Vivo V20 को मंगलवार यानि 13 अक्तूबर को भारत में लॉन्च किया जाना है और लॉन्च से ठीक पहले फोन की भारतीय कीमत लीक हो चुकी है। विवो के इस फोन को पिछले महीने थायलैंड में ग्लोबली लॉन्च किया गया था और इसके साथ ही सीरीज़ का बड़ा फोन Vivo V20 Pro भी एंट्री ले चुका है। Vivo V20 एंडरोइड 10 पर काम करता है और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G SoC से लैस है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा और वॉटरड्रॉप नौच डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा, Vivo V20 में 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
टिप्स्टर ईशान अगरवाल ने ट्वीट किया था कि विवो V20 को भारत में Rs 24,990 की कीमत में पेश किया जाएगा। ये कीमत Rs 20,000 से Rs 30,000 की श्रेणी के बीच जगह बनाती है जिसे पिछले हफ्ते Flipkart पर बैनर के ज़रिए दर्शाया गया था। Vivo V19 को मई में Rs 27,990 की कीमत में लॉन्च किया गया था जबकि जुलाई में इसकी कीमत कम कर के Rs 24,990 कर दिया गया था।
Vivo V20 में स्नैपड्रैगन 720G प्रॉसेसर मिलता है जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 6.44 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसके टॉप पर एक छोटा नौच दिया गया है। कटआउट में 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। Vivo V20 में AMOLED पैनल दिया गया है जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करता है। फोन के रियर पैनल पर तीन कैमरा दिए गए हैं जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर दिया गया है।
कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेन्सर दिया गया है। डिवाइस में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा ऐप सुपर नाइट मोड, ट्राइपोड नाइट मोड, मोतियों ऑटोफोकस, अल्ट्रा स्टेबल आइदेव, सुपर मैक्रो, बोकेह पोर्टरेट फीचर्स मिलते हैं।
Vivo V20 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। डिवाइस को माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लुटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, USB OTG, और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर भी दिया जाएगा।