Vivo V20 को 13 अक्तूबर को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपनी वी-सीरीज़ के अगले फोन लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। Vivo V20 कंपनी की ग्लोबल वैबसाइट पर लिस्टेड है, इसलिए फोंस के स्पेक्स पहले ही जाने जा सकते हैं। नया विवो फोन फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा और ई-कॉमर्स वैबसाइट पर टीज़र पेज भी जारी कर दिया गया है। Vivo V20 की भारतीय कीमत अगले हफ्ते लॉन्च के समय सामने आ सकती है।
Vivo V20 में स्नैपड्रैगन 720G प्रॉसेसर मिलता है जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 6.44 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसके टॉप पर एक छोटा नौच दिया गया है। कटआउट में 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। Vivo V20 में AMOLED पैनल दिया गया है जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करता है। फोन के रियर पैनल पर तीन कैमरा दिए गए हैं जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर दिया गया है।
कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेन्सर दिया गया है। डिवाइस में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा ऐप सुपर नाइट मोड, ट्राइपोड नाइट मोड, मोतियों ऑटोफोकस, अल्ट्रा स्टेबल आइदेव, सुपर मैक्रो, बोकेह पोर्टरेट फीचर्स मिलते हैं।
Vivo V20 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। डिवाइस को माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लुटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, USB OTG, और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर भी दिया जाएगा।