Vivo V19 भारत में लॉन्च हो गया है और फोन को खास ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 712 SoC द्वारा संचालित है। फोन को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब डिवाइस को भारत में पेश कर दिया गया है। विवो अपने V19 डिवाइस को मार्च में लॉन्च करने वाला था लेकिन COVID-19 संकट के कारण लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, ऑरेंज और ग्रीन जोन्स में नॉन-एसेंशियल प्रोडक्टस की सेल शुरू होने के बाद विवो ने बाज़ार में नया फोन उतार दिया है।
Vivo V19 के 8GB + 128GB वेरिएंट का दाम Rs 27,990 है जबकि 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम Rs 31,990 रखा गया है। फोन पियानो ब्लैक और मिस्टिक सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा। फोन की सेल 15 मई को शुरू होगी और कंपनी के ई-स्टोर, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अन्य वैबसाइट तथा ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल किया जाएगा।
Vivo V19 में पंच-हॉल डिस्प्ले डिज़ाइन दिया गया है और फोन में 6.44 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। यह एक सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर भी सम्मिलित है। इसके आलवा डिवाइस Qualcomm Snapdragon 712 SoC द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
फोन में 32 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा मिल रहा है जिसे 8 मेगापिक्सल के सेन्सर का साथ दिया गया है। इसके अलावा, फोन के बैक पर क्वाड कैमरा है जिसमें एक प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है तथा यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है।
दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है और इसके साथ ही एक 2 मेगापिक्सल का डेडिकटेड मैक्रो सेन्सर तथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर दिया गया है। फोन android पाई पर आधारित Funtouch OS 9.2 पर काम करता है। स्मार्टफोन दो रंगों स्लीक सिल्वर और ग्लीम ब्लैक विकल्पों में आएगा।