Vivo V19 की लॉन्च डेट आई सामने, 26 मार्च को उठ सकता है पर्दा

HIGHLIGHTS

26 मार्च को लॉन्च होगा Vivo V19

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 से होगा संचालित

Vivo V19 हाल ही में लॉन्च हुआ है जिसका भारतीय वर्जन भी जल्द लाया जा सकता है। हालाँकि, यह आधिकारिक पुष्टि से पता नहीं चला था और लीकर्स के द्वारा ही रिपोर्ट साझा की गई है। अब Vivo India ने स्मार्टफोन की पुष्टि कर दी है और खुलासा किया है कि फोन को 26 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कम्पनी ने हाल ही में अपनी ट्विटर कवर इमेज को बदला है जिससे Vivo V19 फोन के कुछ ख़ास फीचर्स का पता चलता है।

यह बात साफ़ हो चुकी है कि Vivo V19 का यह वैरिएंट एक नया वैरिएंट होगा जो ड्यूल-पंच होल कैमरा सेटअप के साथ एगा और विवो V19 को कैमरा-सेंट्रिक डिवाइस के तौर पर प्रोमोट कर रहा है। V19 के पोस्टर से सुपर नाईट सेल्फी, औरा स्क्रीन लाइट और सुपर वाइड एंगल फोटोग्राफी वाइड एंगल फोटोग्राफी के साथ आते हैं।

लीक हुए पोस्टर को दकेह कर कहा जा सकता है कि Vivo V19 के बैक पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा और फोन AMOLED स्क्रीन के साथ आएगा जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर को जगह दी जाएगी। डिस्प्ले पर ड्यूल पंच-होल सेटअप को टॉप राईट पर जगह दी गई है।

ट्विटर पर टिप्स्टर Ishan Agarwal ने एक लीक साझा किया है जिससे Vivo V19 के बारे में अधिक जानकारी सामने आई है। स्मार्टफोन वाइट और अन्य दो रंगों में उपलब्ध होगा। पोस्ट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 chipset की भी जानकारी मिलती है।

कल लीक हुए पोस्टर के साथ परफेक्ट शॉट और परफेक्ट मोमेंट टैग लाइन का इस्तेमाल किया गया है। किसी भी लीक में फोन की कीमत सामने नहीं आई है हालांकि, स्पेक्स और डिज़ाइन देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि डिवाइस का दाम Rs 25,000 के आसपास रहेगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :