32MP फ्रंट कैमरा के साथ 9 दिसम्बर को लॉन्च होगा Vivo V17

HIGHLIGHTS

32MP फ्रंट कैमरा के साथ आएगा डिवाइस

मिलेगा सुपर नाईट मोड

9 दिसम्बर को भारत में लेगा एंट्री

Vivo ने पुष्टि कर दी है कि आगामी Vivo V17 smartphone को 9 दिसम्बर को लॉन्च किया जाएगा। कम्पनी ने पहले 9 दिसम्बर को होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाईट भेजा था लेकिन लॉन्च होने वाले डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया था।

Vivo India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से घोषणा की है कि Vivo V17 को 9 दिसम्बर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ट्वीट में उपयोग की गई लाइन कुछ इस तरह है, “क्या आप इस बज़ को सुन सकते हैं। VivoV17 का ClearAsReal 32MP फ्रंट कैमरा पंख फ़ैलाने के लिए तैयार है। 9 दिसम्बर दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है।” एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि, “VivoV17 के सुपर नाईट मोड के साथ अब नाईट शॉट्स को भी जगमगाएं। 9 दिसम्बर दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है #ClearAsReal।”

https://twitter.com/Vivo_India/status/1201542711838330880?ref_src=twsrc%5Etfw

Vivo V17 में पंच-होल डिस्प्ले मिलने वाली है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच मिलेगा। रूस में लॉन्च हुए V17 में 6.38 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम तथा 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के द्वारा 256GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

Vivo V17 डायमंड-शेप्ड क्वाड रियर कैमरा से लालिस है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। फोन के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डिवाइस में 4500mAh की बैटरी मिल रही है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और फोन FunTouch OS 9 पर आधारित Android 9 Pie पर काम करता है। फोन का मेजरमेंट 159.25 x 75.19 x 8.68mm है और वज़न 186.7 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में ब्लूटूथ 5.0, FM रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल बैंड WiFi और डुअल-सिम सपोर्ट मिलेगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :