आज दोपहर 12 बजे Vivo U20 smartphone को फ़्लैश सेल में पेश किया जाने वाला है। स्मार्टफोन की यह सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon और कम्पनी के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। स्मार्टफोन की तुलना Reame 5S के साथ की जाती है और इस फोन की सेल भी आज फ्लिप्कार्ट पर शुरू होने वाली है।
Vivo U20 का 4GB रैम मॉडल Rs 10,990 में आता है और 6GB रैम वैरिएंट का प्राइस Rs 11,990 रखा गया है। स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लेज़ ब्लू विकल्पों में खरीदा जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस का 8GB वैरिएंट ऑफलाइन रिटेल में Rs 18,990 के हाई प्राइस में सेल में आ सकता है।
Vivo U20 मोबाइल फोन को ड्यूल सिम के साथ लॉन्च किया गया है, इएके अलावा यह एंड्राइड 9 पर आधारित फनटच OS 9 पर चलता है। फोन में आपको एक 6.53-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है, साथ ही फोन में आपको स्नेपड्रैगन 675 मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको 6GB तक की रैम मिल रही है।
अगर हम इस मोबाइल फोन पर कैमरा आदि पर नजर डालें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो एक 16MP के मेन कैमरा, एक 8MP के वाइड-एंगल लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस से लैस है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। अन्य ऑप्शन्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल रहा है, जिसके माध्यम से आप स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो आपको ड्यूल-इंजन फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी से लैस होकर मिल रही है।