चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo की ओर से भारतीय बाजार में उसका Vivo U10 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को कंपनी ने अपनी U सीरीज में लॉन्च किया है। Vivo U10 मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक बड़ी 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो इसे एकदम खास स्मार्टफोन की श्रेणी में ला खड़ा करती है। आपको बता देते हैं कि आपको इस मोबाइल फोन में काफी कुछ मिल रहा है। सबसे खास बात तो यह है कि इस मोबाइल फोन को Rs 10,000 के अंदर एक बढ़िया फोन कहा जा सकता है। इस श्रेणी में और ऐसे स्पेक्स के साथ आने के बाद इस मोबाइल फोन को हम आज Realme 5 और Redmi Note 7S मोबाइल फोन के साथ तुलना करके देखने वाले हैं, इससे आपको पता चल जाने वाला है कि आखिर किस स्मार्टफोन में कितना दम है। हम आपको यहाँ यह भी बता देते हैं कि यह तुलना हम कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और स्पेक्स के आधार पर करने वाले हैं।
Vivo U10 का प्राइस 8,990 रूपये से शुरू होता है जो कि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है। इसके अलावा, 3GB+64GB वैरिएंट की कीमत 9,990 रूपये तथा 4GB+64GB वैरिएंट की कीमत 10,990 रूपये रखी गई है। स्मार्टफोन की पहली सेल 29 सितम्बर को Amazon इंडिया और विवो के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत डिवाइस को SBI कार्ड द्वारा खरीदने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है तथा फोन को 6 महीने तक की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।
इसके अलावा बात करें Realme 5 की कीमत की तो इसके 3GB रैम+32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 9,999 में लॉन्च किया गया है। डिवाइस के 4GB रैम+64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 10,999 और 4GB रैम+128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 11,999 में पेश किया गया है। हालाँकि Redmi Note 7S के 3GB रैम वैरिएंट की कीमत 10,999 रूपये रखी गई है और 4GB रैम वैरिएंट को 12,999 रूपये में खरीदा जा सकता है।
Vivo U10 को 6.35 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और डिवाइस दो रंगों इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक विकल्प में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा फोन में 5000mah की बैटरी दी गई है जो 18w फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Smartphone को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665AIE प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और गेमिंग परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड को भी शामिल किया गया है, साथ ही फोन में डार्क मोड भी मिल रहा है।
बात करें कैमरा डिपार्टमेंट की तो फोन के बैक पर AI ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें के 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है तथा दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी शामिल किया गया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Realme 5 के स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस में 6.5 इंच की मिनी-ड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है। स्मार्टफोन को क्रिस्टल डिज़ाइन दिया गया है और फोन क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर वैरिएंट में पेश किया गया है।
Realme 5 में भी रियलमी 5 प्रो के समान क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 240fps स्लो-मो विडियो, 190 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है तथा स्मार्टफोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है और फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 के साथ लॉन्च किया गया है और डिवाइस में ट्रिपल सिम स्लॉट मिल रहा है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Note 7S में 6.3 इंच की फुल HD+ की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। डिवाइस को 2.5D कर्व्ड बैक दी गई है और फ्रंट और बैक पैनल को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। डिवाइस को स्प्लैश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो कोटिंग दी गई है।
ऑप्टिक्स की चर्चा करें तो Redmi Note 7S की मुख्य ख़ासियत इसका 48 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f1.8 है और यह नाईट मोड और AI ऑप्टीमाइज़ेशन के साथ आता है। रियर पैनल पर एक 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है और सेल्फी के लिए डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
स्मार्टफोन को कम्पनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है जो 2.2 ghz पर क्लोक्ड है। डिवाइस में 4000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके बारे में कम्पनी का दावा है कि यह रेगुलर यूज़ करने पर एक दिन से अधिक चल सकती है। स्मार्टफोन को दो कलर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, एक वैरिएंट में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल रहा है तथा दूसरे वैरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रहा है।