Vivo U10 मोबाइल फोन को ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh क्षमता की बैटरी के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत भी आपके बजट में है, आपको देते हैं इस मोबाइल फोन को तीन अलग अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है, और आप इसे Rs 10000 के अंदर खरीद सकते हैं, इस मोबाइल फोन की पहली सेल 29 सितम्बर को होने वाली है, इस मोबाइल फोन में आपको कम कीमत में काफी कुछ मिल रहा है। हालाँकि बाजार में ऐसे कई मोबाइल फोंस ऐसे भी हैं, जो आपको इसी कीमत में लगभग ऐसे ही स्पेक्स के साथ मिल रहे हैं। अब Vivo U10 और इन फोंस में आखिर अंतर क्या है, हमें यह कैसे पता चलने वाला है। इसके लिए ही हम आपको Vivo U10 स्मार्टफोन के Realme 3 स्मार्टफोन की तुलना करने वाले हैं, और इस बात का पता लगाने वाले हैं कि आखिर इस बजट में आपके लिए कौन सा डिवाइस ज्यादा बेहतर रहने वाला है। हालाँकि आपको यह भी बता देते हैं कि यह तुलना मात्र कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर ही हम करने वाले हैं। चलिए अब ज्यादा देर न करते हुए शुरू करते हैं।
Vivo U10 का प्राइस 8,990 रूपये से शुरू होता है जो कि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है। इसके अलावा, 3GB+64GB वैरिएंट की कीमत 9,990 रूपये तथा 4GB+64GB वैरिएंट की कीमत 10,990 रूपये रखी गई है। स्मार्टफोन की पहली सेल 29 सितम्बर को Amazon इंडिया और विवो के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत डिवाइस को SBI कार्ड द्वारा खरीदने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है तथा फोन को 6 महीने तक की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।
वहीँ Realme 3 मोबाइल फोन को जैसा कि हमने आपको कहा कि दो अलग अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, यह मोबाइल फोन 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मात्र Rs 8,999 और 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ Rs 10,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन को आप कई अलग अलग कलर ऑप्शन में भी ले सकते हैं। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको डायनामिक ब्लैक, रेडियंट ब्लू और ब्लैक कलर मिल रहे हैं। इसके अलावा अगर हम Realme 5 की चर्चा करें तो इसके 3GB रैम+32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 9,999 में लॉन्च किया गया है। डिवाइस के 4GB रैम+64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 10,999 और 4GB रैम+128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 11,999 में पेश किया गया है।
Realme 3 मोबाइल फोन में आपको 3D ग्रेडिएंट यूनीबॉडी डिजाईन, ड्यूल रियर कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्राप नौच के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा मोबाइल फोन में आपको मीडियाटेक Helio P70 प्रोसेसर भी दिया गया है, साथ ही मोबाइल फोन में आपको 4,230mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। इसके अलवा मोबाइल फोन एंड्राइड 9 पाई पर चलता है। इसके अलावा आपको बता देते हैं इस मोबाइल फोन को अलग अलग दो वैरिएंट्स में भारत में लॉन्च किया गया है। आसान शब्दों में कहा जा सकता है कि इस मोबाइल फोन को Realme 2 के मुकाबले एक नए रूप में और नए स्पेक्स के साथ लॉन्च किया गया है।
हालाँकि अगर हम Vivo U10 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Vivo U10 को 6.35 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और डिवाइस दो रंगों इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक विकल्प में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा फोन में 5000mah की बैटरी दी गई है जो 18w फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Smartphone को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665AIE प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और गेमिंग परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड को भी शामिल किया गया है, साथ ही फोन में डार्क मोड भी मिल रहा है।
बात करें कैमरा डिपार्टमेंट की तो फोन के बैक पर AI ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें के 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है तथा दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी शामिल किया गया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा Realme 5 के स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस में 6.5 इंच की मिनी-ड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है। स्मार्टफोन को क्रिस्टल डिज़ाइन दिया गया है और फोन क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर वैरिएंट में पेश किया गया है।
Realme 5 में भी रियलमी 5 प्रो के समान क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 240fps स्लो-मो विडियो, 190 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है तथा स्मार्टफोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है और फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 के साथ लॉन्च किया गया है और डिवाइस में ट्रिपल सिम स्लॉट मिल रहा है।