चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo की ओर से इसका नया मोबाइल फोन Vivo U10 कल लॉन्च किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन के लॉन्च के पास ही इसके स्पेक्स लीक हुए हैं। आइये जानते हैं कि आखिर इस मोबाइल फोन में आपको क्या मिलने वाला है।
Vivo India की ओर से इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर एक प्रोमो पेज चल रहा है। इसके द्वारा इस बात की जानकारी मिल रही है कि इस मोबाइल फ़ो में आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक 4GB की रैम भी मिलने वाली है। साथ ही फोन में आपको एक 6.35-इंच की HD+ नौच स्क्रीन मिलने वाली है।
Vivo U10 के कैमरा को लेकर भी जानकारी सामने आई है। आपको बता देते हैं कि इस फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो 13MP+8MP+2MP लेंस का एक कॉम्बो होने वाला है। फोन के बैक पर आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है।
इसके अलावा फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक अल्ट्रा-गेम मोड भी मिल रहा है। हालाँकि Vivo U10 में आपको वॉयस चेंजर और 4D वाइब्रेशन जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
Vivo U10 स्मार्टफोन को एल्क्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक रंगों में लॉन्च किया जा सकता है, इस मोबाइल फोन को अमेज़न इंडिया के माध्यम से सेल किया जाने वाला है। फोन की कीमत और इसकी उपलब्धता के बारे में आपको इसके लॉन्च के बाद ही जानकारी मिलने वाली है।