Vivo T5 Lite, T4 Lite और T5x एक बार फिर हुए महंगे? आसमान छू रहे सस्ते फोन्स के नए दाम, देखें

Vivo T5 Lite, T4 Lite और T5x एक बार फिर हुए महंगे? आसमान छू रहे सस्ते फोन्स के नए दाम, देखें

भारत में स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo के तीन लोकप्रिय 5G स्मार्टफोन जल्द ही महंगे हो सकते हैं। इनमें Vivo T4 Lite 5G, Vivo T5 Lite 5G और Vivo T5x 5G शामिल हैं। टिप्सटर Sanju Choudhary की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इन तीनों फोन की कीमत में 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। हालांकि, Vivo ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस संभावित कीमत बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5x 5G की कीमत में 5,000 रुपये तक बढ़ोतरी

बताई गई जानकारी के अनुसार, Vivo T5x 5G के सभी तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत 5,000 रुपये बढ़ सकती है।

वेरिएंटपुरानी कीमतसंभावित नई कीमत
6GB + 128GB24,999 रुपये29,999 रुपये
8GB + 128GB27,999 रुपये32,999 रुपये
8GB + 256GB30,999 रुपये35,999 रुपये

Vivo T5 Lite 5G भी होगा 4,000 रुपये महंगा?

रिपोर्ट में Vivo T5 Lite 5G की कीमत में भी 4,000 रुपये की बढ़ोतरी का दावा किया गया है। फोन के तीनों मेमोरी वेरिएंट्स पर समान कीमत बढ़ोतरी बताई गई है।

वेरिएंटपुरानी कीमतसंभावित नई कीमत
4GB + 128GB19,999 रुपये23,999 रुपये
6GB + 128GB21,999 रुपये25,999 रुपये
6GB + 256GB24,999 रुपये28,999 रुपये

Vivo T4 Lite 5G की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा

लिस्ट में सबसे कम कीमत बढ़ोतरी Vivo T4 Lite 5G के लिए बताई गई है। इसके चारों वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये का इजाफा होने का दावा किया गया है।

वेरिएंटपुरानी कीमतसंभावित नई कीमत
4GB + 64GB16,999 रुपये19,999 रुपये
4GB + 128GB18,999 रुपये21,999 रुपये
6GB + 128GB20,999 रुपये23,999 रुपये
8GB + 256GB23,999 रुपये26,999 रुपये

टिप्सटर द्वारा शेयर किए गए कथित सर्कुलर में कहा गया है कि संशोधित कीमतें 23 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गई हैं। यह दस्तावेज कथित तौर पर Vivo के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के लिए जारी किया गया है। क्योंकि फिलहाल Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट पर इन तीनों स्मार्टफोन की कीमतें पुरानी ही दिखाई दे रही हैं। ऑनलाइन स्टोर पर अभी तक ऊपर बताई गई नई कीमतें अपडेट नहीं की गई हैं।

अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

क्योंकि सामने आया स्क्रीनशॉट कथित तौर पर ऑफलाइन रिटेलर्स के लिए जारी किया गया है, इसलिए संभव है कि नई कीमतें फिलहाल केवल ऑफलाइन मार्केट में लागू हुई हों और बाद में Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर भी अपडेट की जाएं।

लेकिन जब तक Vivo खुद इन कीमतों में बदलाव की पुष्टि नहीं करता या अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट नहीं करता, तब तक इस जानकारी को टिप्सटर द्वारा सामने आई संभावित कीमत बढ़ोतरी के तौर पर ही देखना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 जैसा डिट्टो दिखने वाला Galaxy S26 FE जल्द होगा लॉन्च, हो गया बड़ा खुलासा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile