Samsung Galaxy A17 5G vs Vivo T4R 5G vs Realme P4 5G Price in India under Rs 25000 specs compare
Vivo ने भारत में अपनी T4 सीरीज एक और नया स्मार्टफोन Vivo T4R लॉन्च कर दिया है, जो शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है. यह स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ रेटिंग, हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बहुत से अन्य दमदार फीचर्स ऑफर करता है. फोन में 12GB तक रैम के साथ एक्सपैंडेबल रैम सपोर्ट भी दिया है. प्राइस के मामले में यह फोन 20000 से कम कीमत में लॉन्च हुआ है. आइए नए नवेले विवो के बारे में सभी ज़रूरी डिटेल्स, कीमत और उपलब्धता आदि जानते हैं.
Vivo T4R में 6.77 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 × 1080 पिक्सल है. स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें दमदार MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट मौजूद है. फोन 12GB तक रैम और 256GB तक के तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है. साथ ही, यह फोन 8GB/12GB तक का एक्सपैंडेबल रैम सपोर्ट करता है.
यह भी पढ़ें: iPhone 17 के लॉन्च से पहले धम्म करके गिरी iPhone 16 की कीमत, अमेज़न-फ्लिप्कार्ट नहीं, यहां मिल रही तगड़ी छूट
कैमरा सेक्शन में आगे की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा है, जबकि पीछे की तरफ 50MP Sony OIS मेन कैमरा और एक 2MP बोकेह कैमरा दिया गया है. यह फोन 4K, 1080P और 720P वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. बैटरी की बात करें तो इसमें एक बड़ी 5700mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा यह एंड्राइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित फनटच ओएस 15 पर चलता है.
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB 2.0, GPS, और OTG सपोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. यह फोन दो आकर्षक कलर ऑप्शन्स: ट्वाईलाइट ब्लू और आर्कटिक व्हाइट में आया है. फोन को पानी और धूल से सुरक्षा देने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिली है.
विवो टी4आर की शुरुआती कीमत 8GB + 128GB के लिए 19,499 रुपए रखी गई है. दूसरी और 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स क्रमश: 21,499 रुपए और 23,499 रुपए में लॉन्च हुए हैं. हालांकि, पहली सेल में आपको कंपनी की तरफ से 2000 रुपए का बैंक डिस्काउंट या अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलेगा जिससे फोन की शुरुआती कीमत केवल 17,499 रुपए रह जाएगी. डिवाइस की सेल 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है.
यह भी पढ़ें: इस कंपनी ने घटाई सस्ते प्लान की वैलिडिटी, हर महीने का खर्च हुआ डबल, अब क्या करेंगे यूज़र्स!