अब Vivo ने दिया तगड़ा झटका! 4 हजार रुपये तक महंगे हो गए कई स्मार्टफोन, नया मोबाइल खरीदने से पहले देख लें प्राइस लिस्ट

HIGHLIGHTS

Vivo के कई फोन हुए महंगे

4,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

क्या खरीदने का सही समय?

Vivo Price Hike: भारत में स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है और अब Vivo ने भी अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. यह बदलाव इंडस्ट्री के उस ट्रेंड का हिस्सा है, जिसमें हाल के दिनों में कई कंपनियां अपने डिवाइस महंगे कर रही हैं.

हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर वजह नहीं बताई है, लेकिन आमतौर पर ऐसे प्राइस हाइक के पीछे कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत, करेंसी में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन प्रेशर जैसे कारण होते हैं. आने वाले महीनों में स्मार्टफोन की कीमतें और बढ़ सकती हैं.

1 हजार से 4 हजार रुपये तक बढ़ीं कीमतें

एक टिपस्टर के मुताबिक 21 अप्रैल से नई कीमतें लागू हो गई हैं, जिनमें 1 हजार से लेकर 4 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, नई कीमतें Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपडेट हो चुकी हैं.

Vivo T5x और V70 सीरीज पर बड़ा असर

Vivo T5x के सभी वैरिएंट्स की कीमत 4,000 रुपये बढ़ गई है.

  • 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट अब 22,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 18,999 रुपये था.
  • 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट अब 24,999 रुपये हो गया है.
  • 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत अब 26,999 रुपये हो गई है.

वहीं, Vivo V70 Elite के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत अब 55,999 रुपये हो गई है, जो पहले 51,999 रुपये थी. जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट अब 59,999 रुपये में मिल रहा है.

Vivo V70 के दोनों वैरिएंट्स पर भी 4,000 रुपये का इजाफा हुआ है. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज अब 49,999 रुपये में उपलब्ध है. जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 53,999 रुपये हो गई है.

Y सीरीज के फोन भी हुए महंगे

Vivo Y400 की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट अब 28,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 25,999 रुपये का था. जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट अब 31,999 रुपये का हो गया है. Vivo Y51 Pro के 8GB रैम और 128GB वैरिएंट की कीमत अब 27,999 रुपये हो गई है. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट अब 30,999 रुपये में मिल रहा है.

Vivo Y31 5G पर भी असर

Vivo Y31 5G के वैरिएंट्स की कीमत में भी बदलाव हुआ है, हालांकि यहां बढ़ोतरी थोड़ी कम है.

  • 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट अब 19,999 रुपये में मिल रहा है.
  • 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 23,999 रुपये हो गई है.
  • 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट अब 26,999 रुपये में लिस्ट किया गया है.

आगे और महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन…

जिस तरह से लगातार कीमतें बढ़ रही हैं, उससे यह साफ है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन खरीदना और महंगा हो सकता है. अगर आप नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ज्यादा इंतजार करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. अगर आप सोच रहे हैं कि बाद में फोन सस्ता मिलेगा, तो यह सोच गलत साबित हो सकती है. अभी जो ट्रेंड चल रहा है उसमें कीमतें कम होने की बजाय और बढ़ने की संभावना ज्यादा है, इसलिए सही टाइमिंग बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Apple में बड़ा बदलाव, CEO पद से Tim Cook का इस्तीफा, अब 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी संभालेगा ये दिग्गज

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :