Vivo S7t 5G स्मार्टफोन को चीन के बाजार में Vivo S7 series के नए मोबाइल फोन की तरह लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में पहले से ही Vanilla Vivo S7 और Vivo S7e 5G मोबाइल फोन शामिल हैं। आपको बता देते है कि Vivo S7t 5G को मात्र एक ही सिंगल रैम और स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है। हालाँकि इस मोबाइल फोन को आप यानी Vivo S7t 5G को आप दो अलग अलग कलर ऑप्शन में ले सकते हैं। फोन के स्पेक्स और फीचर्स की बात करें तो आपको बता देते है कि यह ज्यादातर Vivo S7 से मिलते हैं। हालाँकि इसमें आपको एक ड्यूल सेल्फी कैमरा मिल रहा है। हालाँकि इस मोबाइल फोन में प्रोसेसर को भी अलग कर दिया गया है, Vivo S7 में आपको जहां स्नेपड्रैगन 765G मिल रहा है, वहीँ नए मोबाइल फोन में आपको MediaTek Dimensity 820 प्रोसेसर मिल रहा है।
आपको बता देते है कि Vivo S7t 5G को चीन के बाजार में CNY 2,698 यानी लगभग Rs 30,500 में लॉन्च किया गया है, यह कीमत इस मोबाइल फोन के एक ही सिंगल यानी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को आप ब्लैक और मोनेट डिफ्यूज कलर ऑप्शन में ले सकते हैं। फोन को आप विवो चाइना स्टोर से खरीद सकते हैं। हालाँकि चीन में जहां इसे लॉन्च कर दिया गया है, और सेल के लिए भी यह आ चुका है, वहां Vivo S7t 5G के अभी तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च का कोई भी हिंट अभी तक नहीं मिल रहा है।
इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 6.44-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलर अहि है। साथ ही आपको बता देते है कि फोन में आपको 8GB की रैम के साथ मीडियाटेक Dimensity 820 प्रोसेसर मिल रहा है।
फोन में फोटोग्राफी के लिए आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा रहा है, जो एक 64MP के प्राइमरी कैमरा के अलावा एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 2MP के ब्लैक और वाइट सेंसर से लैस है। फोन में आपको एक ड्यूल फ्रंट कैमरा मिल रहा है, जो एक 44MP के प्राइमरी और एक 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस से लैस है।
स्टोरेज आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको 128GB तक की स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 33W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।