7050mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन हुआ सस्ता! मिल रही 4,900 रुपये की छूट! मिलता है 50MP कैमरा
Vivo S2 5G पर इस समय धमाका Discount Offer मिल रहा है।
इस फोन की खासियत इसकी 7050mAh बैटरी है।
फोन पर इस समय 4,900 रुपये तक की बैंक छूट मिल रही है।
दिवाली के मौके पर Vivo का एक ऐसा स्मार्टफोन सस्ता हो गया है, जिसके इंडिया प्राइस में कुछ समय पहले ही इजाफा हुआ है। यहाँ बात हो रही है, Vivo S2 5G स्मार्टफोन की। अगस्त में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत सितंबर में 4,000 रुपये तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन इस समय इस फोन पर आपको Amazon India पर 4,900 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप Diwali 2026 पर इस फोन को खरीदने के प्लानिंग करते हैं तो आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं। Vivo Phone की सबसे बड़ी खासियत इसका 7050mAh की बड़ी बैटरी से लैस होना है। इसके अलावा इसमें 3D Curved AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मिलता है। आइए जानते हैं कि फोन को किस प्राइस में खरीद सकते हैं और इसमें क्या क्या मिलता है।
Vivo S2 5G की कीमत और बैंक ऑफर
आइए सबसे पहले Vivo Phone के इंडिया प्राइस की बात करते हैं। Vivo S2 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 42,999 रुपये के प्राइस में लिस्टेड नजर आ रहा है। हालांकि, इस फोन पर ग्राहकों को दमदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के बाद फोन को जाहिर तौर पर सस्ते में खरीदा जा सकता है, इस मॉडल पर बैंक ऑफर के तौर पर 4,300 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा डिस्काउंट के बाद फोन को 38,999 रुपये में मिल रहा है।
दूसरी ओर, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिस्टिंग प्राइस को देखा जाए तो यह 48,999 रुपये है। इस मॉडल पर 4,900 रुपये तक की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बाद फोन को 44,099 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Vivo S2 5G के स्पेक्स और फीचर
डिस्प्ले को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Vivo S2 5G में 6.83-इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED स्क्रीन मिलती है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। इसमें SGS Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन भी मिलता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की डिटेल्स
परफॉर्मेंस के लिए Vivo के Vivo S2 5G में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मिलता है, यह 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। फोन में 8GB RAM के साथ 8GB तक एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
50MP Sony कैमरा और 7050mAh बैटरी से लैस है Vivo 5G Phone
Vivo S2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ 2MP सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है।