अभी हाल ही में इस बारे में जानकारी सामने आई है कि Vivo S1 Pro मोबाइल फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह मोबाइल फोन मिड-जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अब Vivo S1 Pro मोबाइल फोन भारत में भी लीक हुआ है। इस लीक में सामने आ रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाले S1 Pro और चीन में लॉन्च होने वाले S1 Pro मोबाइल फोन में आखिर क्या क्या अंतर होने वाले हैं।
अगर हम इन्टरनेट पर चल रही खबरों की मानें तो आपको बता देते हैं कि भारत में इस मोबाइल फोन को Rs 19,990 की कीमत में लौन्चं किया जा सकता है, असल में इसकी MRP 20,990 होने वाली है। आपको बता देते है कि यह जो कीमत सामने आ रही है यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की है। Vivo की ओर से एक 6GB रैम वैरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इसकी कीमत और अन्य जानकारी अभी नहीं मिली है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo S1 Pro को 6.3 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है जिसका रेज़ोल्यूशन FHD+ है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 675 SoC से लैस है जो ओक्टा कोर CPU है और इसे एड्रेनो 612 GPU के साथ पेयर किया गया है।
डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। जहां तक कैमरा की बात है डिवाइस के बैक पर 48+8+5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जबकि डिवाइस के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Vivo S1 Pro को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है और कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस VoLTE 4G कैपेबल डुअल नेनो-सिम स्लॉट, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS, USB, टाइप-C और 3.5mm ऑडियो सॉकेट ऑफर करता है। स्मार्टफोन में 3,700mAh की बैटरी दी गई है जिसे 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर आधारित फनटच OS 9 पर काम करता है।