Vivo ने पिछले साल लॉन्च हुए अपने Vivo S1 Pro और Vivo Y50 की कीमत में कटौती कर दी है। इन स्मार्टफोंस की कीमत को Rs 1,000 कम कर दिया गया है। कंपनी ने इन दोनों मिड-बजट फोंस की कीमतों कम कर दिया है। ऐसा हो सकता है कि इनकी जगह कंपनी नए फोंस बाज़ार में उतारे।
Vivo S1 Pro को अब Rs 19,990 के बजाए Rs 18,990 में खरीदाजा सकता है। स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है और इसे डिमी व्हाइट, जैजी ब्लू और मिस्टिक ब्लैक रंगों में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, बात करें Vivo Y50 की तो इसकी कीमत Rs 17,990 से कम कर के Rs 16,990 कर दी गई है। स्मार्टफोन इरिस ब्लू और पर्ल व्हाइट रंगों में आता है।
Vivo S1 Pro स्मार्टफोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी लेंस मिल रहा है, इसके अलावा तीन अन्य कैमरा भी इस मोबाइल फोन में आपको मिल रहे हैं, जिनमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है, इसके अलावा एक 2MP का मैक्रो सेंसर भी आपको मिल रहा है, साथ ही आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। कुलमिलाकर इस स्मार्टफोन में आपको चार कैमरा मिल रहे हैं, हालाँकि यह यहीं पर ख़त्म नहीं होता है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी सेंसर भी मिल रहा है। फोन एंड्राइड 9 पर काम करता है।
Vivo Y50 में 6.53 इंच की iView डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.7 प्रतिशत है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और फोन के बैक पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में प्राइमरी कैमरा 13MP का है, दूसरा कैमरा 8MP का सुपर वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 8MP का बोकेह सेन्सर और चौथा 2MP का मैक्रो सेन्सर है।