लम्बे समय के प्रमोशन और ख़बरों के बाद Vivo ने अपना S1 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है और अब डिवाइस ने भारत में भी एंट्री ले ली है। स्मार्टफोन की खासियत ट्रिपल कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और रिवर्स चार्ज टेक्नोलॉजी है।
Vivo S1 में 6.38 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो 1080×2340 पिक्सल का फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है और यह एक सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसके टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया जाएगा। स्मार्टफोन को हीलियो P65 मोबाइल प्लेटफार्म पर लॉन्च किया गया है और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। गेमिंग परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए अल्ट्रा गेम मोड को शामिल किया गया है। जहां तक फिंगरप्रिंट स्कैनर की बात है, इसे डिस्प्ले के अन्दर रखा गया है और फोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित फनटच OS 9 पर काम करता है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Vivo S1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 16MP का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.78 है, वहीं दूसरा 8MP का वाइड-एंगल लेंस है जिसका अपर्चर f/2.2 है और तीसरा कैमरा 2MP का डेप्थ सेंसर है और इसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में AI फेस ब्यूटी, AR स्टीकर्स, AI पोर्ट्रेट, लाइटिंग और AI सुपर वाइड फीचर्स ऑफर किए गए हैं।
Vivo S1 4,500mAh बैटरी से लैस है जो 18w फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, साथ ही डिवाइस में रिवर्स चार्जिंग तकनीक को भी शामिल किया गया है। डिवाइस को दो रंगों डायमंड ब्लैक और स्काईलाइन ब्लू में लॉन्च किया गया है।
कीमत की बात करें तो Vivo S1 का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 17,990 रूपये में लॉन्च किया गया है, वहीं 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 18,990 रूपये रखी गई है और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 19,990 रूपये में पेश किया गया है। डिवाइस के 4GB रैम वैरिएंट की सेल कल यानी 8 अगस्त से शुरू होगी जबकि अन्य वैरिएंट्स को जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।