क्या ये होगा Vivo का नया 5G स्मार्टफोन?

HIGHLIGHTS

Vivo का एक नया स्मार्टफोन स्नेपड्रैगन 765G प्रोसेसर और 6GB की रैम के साथ Geekbench पर नजर आया है

इस लिस्टिंग से सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 के साथ लॉन्च किया जा सकता है

ऐसा सामने आ रहा है कि Vivo की ओर से अपने एक ओर मोबाइल फोन को हाई-एंड श्रेणी में क्वाल-कॉम स्नेपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इसमें कंपनी की ओर से एक 5G मॉडेम भी लगाया गया है। इस समय अगर देखें तो आपको बता देते हैं कि कंपनी के पास यानी Vivo के पास दो अन्य फोंस हैं, जो 5G मॉडेम से लैस हैं, इन स्मार्टफोंस में Vivo X30 और Vivo X30 Pro शामिल हैं। 

अगर हम बेंचमार्क की लिस्टिंग की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के कुछ स्पेक्स यहाँ सामने आये हैं। इसके अलावा इसका लॉन्च भी करीब ही बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को बेंचमार्क की लिस्टिंग में मॉडल नंबर V1963A के रूप में देखा गया है। इसके मॉडल नंबर पर ध्यान दें तो ऐसा सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को या तो Vivo की S सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है, या इस स्मार्टफोन को Vivo Z सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है। 

अगर हम स्पेक्स आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन में हमें एक ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन चिपसेट मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको एक 6GB की रैम बगही मिल सकती है। इसके साथ ही जिस स्नेपड्रैगन प्रोसेसर की हम बात कर रहे हैं वह स्नेपड्रैगन 765G हो सकता है, इसे हम Redmi K30 सीरीज में तो देख ही चुके हैं, इसके अलावा यह Oppo Reno 3 Pro स्मार्टफोंस में भी देखा जा चुका है। अगर हम सॉफ्टवेयर आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

अगर हम लिस्टिंग में मिले स्कोर आदि पर नजर डालें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको सिंगल कोर में 2129 पॉइंट्स मिले हैं, इसके अलावा मल्टी कोर में इस मोबाइल फोन को 5279 स्कोर मिले हैं। 

Vivo S1 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

अगर हम अभी हाल ही में लॉन्च किये गए Vivo S1 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को Rs 19,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है. जैसे कि कहा जा रहा है कि स्पेक्स के आधार पर यह स्मार्टफोन Realme X2 और Redmi K20 को कड़ी टक्कर दे सकता है। इसके अलावा अगर हम स्पेक्स की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.38-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक AMOLED Panel मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। हालाँकि इस मोबाइल फोन में आपको एक पंच-होल डिस्प्ले नहीं मिल रहा है। 

इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 8GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, इस मोबाइल फोन की स्टोरेज को आप बढ़ा भी सकते हैं, क्योंकि आपको एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी इसमें मिल रहा है। इस मोबाइल फोन को मात्र एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। 

अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि Vivo S1 Pro स्मार्टफोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी लेंस मिल रहा है, इसके अलावा तीन अन्य कैमरा भी इस मोबाइल फोन में आपको मिल रहे हैं, जिनमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है, इसके अलावा एक 2MP का मैक्रो सेंसर भी आपको मिल रहा है, साथ ही आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। कुलमिलाकर इस स्मार्टफोन में आपको चार कैमरा मिल रहे हैं, हालाँकि यह यहीं पर ख़त्म नहीं होता है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी सेंसर भी मिल रहा है। फोन एंड्राइड 9 पर काम करता है। 

Vivo S1 Pro की कीमत और उपलबध्ता, लॉन्च ऑफर

इस मोबाइल फोन को यानी Vivo S1 Pro स्मार्टफोन को मात्र एक ही वैरिएंट में भारत में लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, इस मॉडल को आप मात्र Rs 19,990 की कीमत में खरीद सकते हैं। इस कीमत में और इस तरह के स्पेक्स के साथ यह मोबाइल फोन Realme X2 और Redmi K20 को कड़ी टक्कर दे रहा है। हालाँकि आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही बाजारों से खरीद सकते हैं। आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन यानी Vivo S1 Pro को ऑफलाइन बाजार के साथ साथ अमेज़न इंडिया, फ्लिप्कार्ट और विवो ऑनलाइन शॉप से भी खरीद सकते हैं। इस मोबाइल फोन की सेल 4 जनवरी से होने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को आप मिस्टिक ब्लैक या जैजी ब्लू रंगों के अलावा ड्रीमी वाइट रंग में भी ले सकते हैं।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :