दिसंबर में Vivo iQoo Neo 855 रेसिंग एडिशन के लॉन्च के बाद, चीनी स्मार्टफोन निर्माता अब नया iQoo Neo 3 फोन लॉन्च करने को लेकर तैयार है। वीवो ने चीन में अपने सोशल अकाउंट्स पर iQoo Neo 3 के आने को लेकर एक टीज़र जारी किया है और कंपनी ने फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया है। वीवो ने खुलासा किया है कि फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 865 SoC द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा यह पिछले साल लॉन्च की गई Vivo iQoo Neo 855 रेंज का ही नया स्मार्टफोन होने वाला है, ऐसा भी कह सकते हैं कि यह इसी पीढ़ी का नया मोबाइल फोन होगा।
वीवो के वीवो आईक्यू वीबो अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि आगामी फोन को आईक्यू नियो 3 कहा जाएगा। जैसा कि कंपनी ने उल्लेख किया है कि फोन स्नैपड्रैगन 865 एसओसी द्वारा संचालित होगा। इसके लॉन्च विवरण का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह जल्द ही आने वाला है। अभी तक iQoo Neo 3 के बारे में कुछ और ही जानकारी दी गई है, लेकिन हमें उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में और टीज़र जारी करेगी।
गौरतलब हो कि अभी हाल ही में iQoo की ओर से उसके iQoo 3 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।
iQOO 3 में 6.44 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और यह HDR 10+ और 409 PPI सपोर्ट करती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.40 प्रतिशत है। डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है और इसकी टच स्क्रीन फ्रीक्वेंसी रेट 180Hz है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 chipset द्वारा संचालित है जिसे एड्रेनो 650 के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB/256GB UFS 3.1 और 8GB/12GB LPDDR5 रैम मिल रहे हैं। हैंडसेट को बेहतर गेमिंग के लिए एक मोंस्टर टच बटन दिया गया है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो iQOO 3 में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जो कि 48MP (f/1.79) + 13MP (f/2.46) +13MP (f/2.2)+ 2MP (f/2.4) का कैमरा सेटअप है। फोन में सुपर नाईट मोड, सुपर एंटी शेक, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, AR स्टीकर्स, AI मेकअप, सुपर वाइड एंगल (फोटो+विडियो), सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट फ्रेमिंग, AI HDR, स्लो-मो, प्रो मोड आदि को शामिल किया गया है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.45 है। यह हैंडसेट 4K 1080P सपोर्ट करता है और 720P विडियो रिकॉर्डिंग रेज़ोल्यूशन तथा 60FPS पर 4K सपोर्ट करता है।
स्मार्टफोन में 4440mAh की बैटरी दी गई है जिसे 55W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है जिसे कम्पनी ने सुपर फ़्लैशचार्ज नाम दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल किया गया है और डिवाइस में गेम, सेण्टर, अल्ट्रा गेम मोड, स्मार्ट स्पिलिट और आई प्रोटेक्शन मोड को शामिल किया गया है। फोन एंड्राइड 10 पर आधारित iQOO UI पर काम करता है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!