Vivo अपने आगामी 5G smartphone Vivo X30 से जुड़े कई टीज़र जारी कर चुका है और कम्पनी ने स्मार्टफोन के लॉन्च की date की पुष्टि कर दी है। कम्पनी ने पुष्टि की है कि Vivo X30को 16 दिसम्बर को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। कम्पनी इस इवेंट में दो डिवाइसेज़ Vivo X30 और Vivo X30 Pro लॉन्च कर सकती है जो SA और NSA 5G मोड्स सपोर्ट करेंगे।
यह कम्पनी का पहला डुअल-मोड 5G फोन होने के साथ ही कम्पनी की X सीरीज़ का पहला 5G फोन भी होगा। पहले भी पुष्टि की जा चुकी है कि डिवाइस सैमसंग के एक्सिनोस 980 SoC चिपसेट द्वारा संचालित होगा।
Samsung के एक्सिनोस 980 5G बेसबैंड के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है और यह दुनिया का पहला चिपसेट है जिसे 5G मॉडेम के साथ इंटीग्रेट किया गया है। यह कोर्टेक्स A77 आर्किटेक्चर का उपयोग करता है।
हाल ही में कम्पनी ने चीन के माइक्रोब्लोगिंग प्लेटफार्म पर Vivo X30 लाइनअप से जुड़े तीन प्रमोशनल विडियो साझा किए हैं जिनमें फोन के कैमरा से जुड़ी जानकारी का पता चला है।
नए टीज़र से खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन डेडिकेटेड पोर्ट्रेट कैमरा के साथ आएगा जो 5x पेरीस्कोप ज़ूम कैमरा से लैस होगा। इसके अलावा, कम्पन इने यह भी दावा किया है कि यह 50mm लेंस के साथ प्रोफेशनल कैमरा शॉट्स को भी मात दे पाएगा।
एक अन्य टीज़र विडियो में पेरीस्कोप सुपर-टेलीफ़ोटो लेंस की ओर संकेत दिया गया है। वहीं तीसरे टीज़र में विवो ने 60x Zoom को दिखाया है।