vivo-v80-
अक्टूबर की हल्की-हल्की ठंड के साथ ही भारत में फेस्टिव सीज़न शुरू हो जाता है। इस दौरान स्मार्टफोन्स, टीवी और होम एप्लायंसेज के सेल्स की बौछार लग जाती है। यूं तो ठंड का पूरी तरह दस्तक देना अभी बाकी है, लेकिन इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री की गर्माहट बरकरार रहने वाली है। इस साल ऑक्टूबर में ढेरों स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। उम्दा कैमरे के साथ बड़ी बैटरी और लाजवाब परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन्स इंडियन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। OPPO, Vivo, Samsung, Redmi और Xiaomi सहित नए मोबाइल ब्रांड Ai+ के फोन इंडिया में लॉन्च होंगे। इन अपकमिंग स्मार्टफोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi का यह सस्ता 5G फ़ोन Redmi 17C 5G, 1 ऑक्टूबर को भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। इस फ़ोन में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट देने वाली 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। यह फ़ोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस होगा साथ ही इसमें Xiaomi HyperOS 3 मौजूद रहेगा। बैटरी की बात करें तो इस फ़ोन में 6000mAh की बैटरी मिलने वाली है 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इस फ़ोन को IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
Ai+ Pulse 2 FE भारत में 5 अक्टूबर लॉन्च होग, यह सस्ता 4जी फोन बनकर आएगा इस फ़ोन में आपको MediaTek Helio G81 चिपसेट मिलेगा। भारतीय बाजार में यह मोबाइल 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फ़ोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी लगाई गई है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिल सकता है। वहीं फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है। Ai Plus का फोन 6.67-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं कंपनी की ओर से मोबाइल IP65 रेटिंग से लैस किया गया है।
वीवो का यह नया Vivo V80, 6 अक्टूबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। बात करें अगर इस फ़ोन के फीचर्स की तो प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है जिसकी जानकारी गीकबेंच पर सामने आई थी। वहीं मार्केट में यह 8GB RAM वाला 5G बनकर आ सकता है। सामने आई कुछ डिटेल्स के अनुसार इस स्मार्टफोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Zeiss camera और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है, साथ ही पावर बैकअप के लिए इस 7200mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
ओपो एफ35 सीरीज 5 अक्टूबर को में इंडियन मार्केट में एंट्री लेने जा रही है। इस सीरीज का बेस मॉडल OPPO F35 होगा जिसे Qualcomm Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट लॉन्च किया जा सकता है। इस ओपो मोबाइल में 8000mAh बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा। सामने आए कुछ लीक्स के अनुसार इस 5जी फोन को 6.57-इंच की FHD+ एमोलेड स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है, कुछ अन्य डिटेल्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन IP69K रेटिंग से लैस होगा जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देगी।
यह स्मार्ट फ़ोन अक्टूबर में इंडिया में लॉन्च हो सकता है, हालांकि इसके लॉन्च डेट की कोई जानकारी अभी हमारे सामने नहीं आई है। यह मोबाइल Exynos चिपसेट से लैस हो सकता है, इसमें One UI 9.0 मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 120Hz रेफेर्श रेट के सपोर्ट वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ Super एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग फोन को 5700mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है। सैमसंग के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह इसमें भी 6 जेनरेश्न की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिल सकती है।
मोटोरोला ऐज 70 नियो 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इस फ़ोन के साथ 8GB LPDDR5X RAM मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6300mAh बैटरी दी जा सकती है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस Motorola 5G फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस वाली 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस 5जी फोन में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
वीवो का यह Vivo S2 FE भारतीय बाजार में 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। यह फ़ोन वीवो S2 सीरीज़ का दूसरा फ़ोन होगा। इसके अलावा, माइक्रोसाइट से यह भी कन्फर्म होता है कि यह हैंडसेट देश में Flipkart के ज़रिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिज़ाइन की बात करें तो इसे हरे रंग के फ़िनिश और फ़्लैट रियर पैनल के साथ दिखाया गया है। पैनल के ऊपर बाईं ओर चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो कैमरा लेंस और एक LED फ़्लैश होगा। साथ ही, Vivo S2 FE का पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दाईं ओर होंगे, जबकि बाईं ओर कोई बटन या कंट्रोल नहीं होगा। यह भी कन्फर्म हो गया है कि फ़ोन OriginOS के किसी वर्जन के साथ आएगा, हालांकि वर्जन का नाम अभी नहीं बताया गया है।