अगस्त 2025 भारत के स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने कई दिग्गज कंपनियां अपने नए और इनोवेटिव डिवाइसेज़ लॉन्च करने जा रही हैं। गूगल, वीवो, ओप्पो, पोको और रेडमी जैसी बड़े ब्रांड्स अपने फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज और बजट सेगमेंट तक के स्मार्टफोन्स भारत में पेश करेंगे. अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए बेहतरीन विकल्प लेकर आ रहा है. आइए एक नजर उन टॉप स्मार्टफोन्स पर डालते हैं जो इस महीने भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं.
गूगल 20 अगस्त को अपनी नई Pixel 10 सीरीज़ लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज़ में चार वेरिएंट्स: Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे. इनकी कीमतें भारत में 79,999 रुपए से शुरू होकर 1,79,999 रुपए तक जा सकती हैं.
विवो 12 अगस्त को अपना नया स्मार्टफोन Vivo V60 लॉन्च कर सकता है. यह फोन 6.67-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है. इसकी कीमत 40,000 रुपए से कम रहने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: 1 इंसान ने निभाए 10 किरदार, पंचायत-गुल्लक को तगड़ी टक्कर, IMDb रेटिंग 8.8, फुल ऑन धमाका है ये कॉमेडी सीरीज
ओप्पो 15 से 20 अगस्त के बीच K13 Turbo और Turbo Pro सीरीज़ को लॉन्च करने की योजना बना रहा है. हालांकि, चीन में ये कुछ दिन पहले ही पेश हो चुके हैं. इनमें इंटरनल कूलिंग फैन और RGB लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. K13 Turbo की कीमत 25,000 रुपए से कम हो सकती है, जबकि Turbo Pro वेरिएंट 30,000 रुपए से कम में आ सकता है.
Poco F7 Ultra अगस्त के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकता है. यह फोन पहले ही ग्लोबली $599 (~₹51,000) की कीमत पर लॉन्च हो चुका है. भारत में इसकी कीमत लगभग 55,000 रुपए से 60,000 रुपए के बीच हो सकती है, खासकर 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए.
Redmi 15C भारत में मिड-अगस्त तक लॉन्च हो सकता है. इसमें Helio G81 चिपसेट, 4GB RAM, 6000 mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसकी कीमत 15,000 रुपए से कम रहने की संभावना है.