Samsung Galaxy M90 लीक, प्रीमियम हार्डवेयर के साथ हो सकता है किफ़ायती

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy M90 में हो सकती है Super AMOLED डिस्प्ले

Galaxy M series का अपकमिंग फ़ोन है Galaxy M90

सैमसंग जल्द ही अपनी Galaxy M series के स्मार्टफोन्स में एक नया स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। यह नया फ़ोन Samsung Galaxy M90 हो सकता हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि यह नया फ़ोन Samsung Galaxy A90 की तरह ही हो सकता है। वैसे तो सैमसंग के पास पहले से ही इस सीरीज़ के तहत Galaxy M10, Galaxy M20, Galaxy M30 और Galaxy M40 फ़ोन्स हैं जो Rs. 20,000 के अंदर ही आते हैं। वहीँ अब एक और फ़ोन Galaxy M90 भी शामिल हो सकता है।

Samsung इस समय रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy M90 पर काम कर रहा है। इस फ़ोन में हाई एन्ड हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीँ अगर कीमत की बात करें तो इस फ़ोन की कीमत ज़्यादा नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीमियम हार्डवेयर के बावजूद यह एक मिड रेंज फ़ोन हो सकता है। इस अपकमिंग सैमसंग फ़ोन को कंपनी अक्टूबर या नवंबर तक लॉन्च कर सकती है।

पिछले लीक्स की मानें तो फ़ोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही फ़ोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। इसी सम्बन्ध में टिप्सटर Ishan Agarwal ने भी जानकरी देते हुए ट्वीट किया है। टिपस्टर का कहना है कि कंपनी Galaxy M90 पर इस समय काम कर रही है और इसका मॉडल नंबर SM-M905F होगा। टिप्सटर की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी M90 कंपनी के कोडनेम R6 के साथ आता है।

https://twitter.com/ishanagarwal24/status/1160053114927341573?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीँ इससे पहले भी टिपस्टर ने यह भी बताया था कि यह Galaxy M90, Galaxy A90 जैसा ही हो सकता है क्योंकि A90 5G वर्ज़न में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने की जानकारी मिली थी। वहीँ ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग Galaxy M90 स्नैपड्रैगन 855, स्नैपड्रैगन 710 या स्नैपड्रैगन 730 के साथ आ सकता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :