October 2025 में लॉन्च होने वाले हैं ये फोन.. OnePlus 15 से लेकर Vivo X300 तक है लिस्ट में

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेक्शन के लिए 2025 का सेकंड हाफ बेहतरीन होने वाला है, असल में इस दौरान कई बड़े ब्रांड्स की ओर से बहुत से फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि, पिछले दो महीने में भी कई चीनी स्मार्टफोन्स ब्रांड्स ने अपने फ्लैगशिप मॉडल्स को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया था। इन फोन्स में ब्रांड्स ने कटिंग एज तकनीकी के साथ साथ बेहतरीन बैटरी लाइफ के अलावा दमदार फोटोग्राफी अनुभव के अलावा दमदार परफॉरमेंस और सभी मामलों में बेस्ट थे। हालाँकि, एक बार फिर से कुछ ब्रांड्स अपने नए नए फोन्स को लाकर स्मार्टफोन बाजार को सराबोर कर देने वाले हैं। आइये जानते है कि आने वाले समय में इंडिया के बाजार में आखिर कौन से फोन्स लॉन्च होने वाले हैं।
Oppo Find X9 Series
अगर टिपस्टर योगेश ब्रार की मानें तो Oppo की और से उसके अगली पीढ़ी के प्रीमियम फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी अपने Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज को कंपनी 16 अक्टूबर को चीन के बाजार में ही लॉन्च किया जा सकता है, इसके बाद इंडिया के बाजार में फोन्स को कुछ समय के बाद रिलीज़ किया जा सकता है।
इस फोन सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसके प्रीमियम स्पेक्स और फीचर हैं। आपको जानकारी दे देते हैं कि यह फोन सीरीज MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाली है। इसके अलावा इसमें Hasselblad कैमरा होने की संभावना है। फोन्स में 7000mAh+ की बैटरी भी हो सकती है।
OnePlus 15
इस साल की शुरुआत में OnePlus की ओर से इंडिया के बाजार में अपने नए OnePlus Phone को लॉन्च किया गया था। हालाँकि, अब जल्द ही OnePlus 13 की पीढ़ी के नए स्मार्टफोन को एंट्री मिल सकती है। OnePlus 15 के लिए ऐसा माना जा रहा है कि इसे चीन के बाजार में 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, इंडिया के बाजार में इस फोन को 13 नवम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है।
OnePlus 15 को देखा जाये तो इस फोन में स्नेपड्रैगन 8 इलीट Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी होने की भी जानकारी मिल रही है।
Realme GT 8 Pro
Realme GT 8 Pro को भी स्नेपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को OnePlus 15 के ठीक बाद लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन 7000 निट्स की डिस्प्ले ब्राइटनेस मिल सकती है, जो अभी तक की सबसे ज्यादा होने वाली है। इसका मतलब है कि इस फोन की डिस्प्ले भी सबसे ज्यादा ब्राईट होगी। फोन में आपको एक 200MP का पेरिस्कोप लेंस भी मिलने वाला है। इस फोन में डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 120W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है।
iQOO 15
iQOO 15 को भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के इंडिया में लॉन्च को लेकर जानकारी भी आ चुकी है। इसके अलावा इस फोन में एक 6.85-इंच की Samsung AMOLED डिस्प्ले होने वाली है जो 2K रेजोल्यूशन से लैस होगी। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जाने वाला है। इसके अलावा इस फोन में आपको स्नेपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर भी मिलने वाला है। फोन में एक 7000mAh की बैटरी और 100W की चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है।
Vivo X300 Series
अन्य ब्रांड्स के जैसे ही Vivo भी जल्द ही अपने नए फोन्स को लॉन्च कर सकता है। Vivo X300 Series को दिन में Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इंडिया के बाजार में इस फोन को Find X9 Series के बाद लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X300 और Vivo X300 Pro को 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo X300 में आपको एक 6.31-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, यह बेस मॉडल में होने वाली है। इसके अलावा Vivo X300 Pro में आपको एक 6.78-इंच की प्रीमियम डिस्प्ले होने वाली है। दोनों ही मॉडल को कंपनी दमदार स्पेक्स के साथ साथ बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है।

