एक बार फिर OnePlus अपने अपकमिंग डिवाइस के तीन वैरिएंट्स को लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus 7 Pro इन तीनों ही वैरिएंट्स में खास होगा और इसके बाद OnePlus 7 Pro, 5G वर्ज़न में भी आ सकता है। आने वाले इस अपकमिंग OnePlus फ्लैगशिप फ़ोन्स में OnePlus 7 को लेकर कई लीक्स और रूमर्स सामने आये हैं जिनमें OnePlus 7 के लुक्स और फ़ोन्स की हाई लाइट उसकी खासियत का पता चला।
इसमें यह भी खुलासा हुआ है कि डिवाइस pop-up selfie camera और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसके साथ ही OnePlus 7 के डिज़ाइन का भी खुलासा हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि OnePlus इस बार केवल एक ही डिवाइस नहीं लॉनच करेगा। OEM OnePlus 7 के तीन वेरिंट्स OnePlus 7 vanilla variant, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 Pro 5G को लॉन्च करेगा।
OnePlus 7 Pro के ये हैं अनुमानित स्पेक्स, फीचर्स और कीमत
अबतक मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus का यह फ़ोन 50,000 रुपए के करीब आ सकता है। OnePlus 7 को लेकर ध्यान देने वाली बात यह है कि यह डिवाइस एक साधारण वर्ज़न होगा और वहीँ OnePlus 7 Pro एक प्रीमियम फ़ोन होगा। यह ब्रांड अपने इन फ़ोन्स के ज़रिये Apple iPhone XR और Samsung Galaxy S10, को टक्कर दे सकता है जिनकी कीमत लगभग 60,000 रुपए के करीब है।
स्पेक्स में डिवाइस में pop-up selfie camera, ट्रिपल रियर कैमरा तो हो सकता है लेकिन किस वैरिएंट में क्या मिलेगा, अभी इसका खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं हुआ है। OnePlus 7 Pro, edge display के साथ आ सकता है ठीक, Samsung फ़ोन्स की तरह ही। डिवाइस में आपको बहुत ही पतले बेज़ेल्स मिलते हैं जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं। कैमरा 48MP+16MP+8MP sensor का हो सकता है। यह डिवाइस Snapdragon 855 chipset के साथ 8GB RAM/ 256GB स्टोरेज से लैस हो सकता है। साथ ही यह OxygenOS Android 9 Pie पर रन कर सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!