185Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर के साथ होगी OnePlus 16T की एंट्री? सामने आई बड़ी खबर

By

OnePlus भले ही अपने स्मार्टफोन OnePlus 15T को भारत में लाने से पीछे रह गया था लेकिन अभी आ रही लीक्स के हिसाब से यह पता लगा है की शायद यह स्मार्टफोन कंपनी एक नए और कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन को डिज़ाइन करने में लगी है. यह स्मार्टफोन OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जो हमेशा की तरह चीन में सबसे पहले लॉन्च हो सकता है. एक लीकर की जानकारी के हिसाब से ऐसा लग रहा है की OnePlus का सबसे नया और दमदार फीचर्स से भरा स्मार्टफोन OnePlus 16T अगले साल से बाज़ार में अपनी एंट्री कर सकता है. अगर आप भी इस स्मार्टफोन से जुड़े सारे लीक्स के बारे में अच्छे से जानना चाहते हैं तो यहां है इस स्मार्टफोन के सारे लीक्ड स्पेक्स.

OnePlus 16T की लेटेस्ट लीक्ड डिटेल्स

6.3 इंच के बेहतरीन डिस्प्ले के साथ इस स्मार्टफोन में एक अलट्रा-हाई रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है. OnePlus 15T में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है जो वैसे ही काफी ज्यादा है और ऐसा हो सकता है कि नया OnePlus 16T इस सीमा को भी लांग दे और 185Hz के धमाकेदार रिफ्रेश रेट के साथ बाज़ार में अपनी एंट्री करे.

एक लीक के हिसाब से इस स्मार्टफोन में Qualcomm का आने वाला सबसे शानदार Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट देखने को मिल सकता है. क्योंकि यह लीक्स अभी काफी नई हैं इसलिए यह कहना मुश्किल है की OnePlus इस स्मार्टफोन के बेस और Pro वेरिएंट के लिए कोनसा प्रोसेसर चुनेगा.

क्योंकि यह लिक्स एक ऐसे स्मार्टफोन की हैं जो 2027 में लॉन्च हो सकता है, इन लीक्स पर ज्यादा भरोसा करना और बढ़िया स्पेक्स की अपेक्षा रखना बेकार होगा. अगर आप ऐसे ही एक स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप बाज़ार में आने वाले और OnePlus स्मार्टफोन्स को खरीदने का सोच सकते हैं.

OnePlus 15s भारत में कब होगा लॉन्च?

एक लीक के माध्यम से यह भी जानकारी मिली है की OnePlus भारत में OnePlus 15s को नहीं लाएगा. पिछले साल OnePlus ने अपने OnePlus 13T को OnePlus 13s बनाकर भारतीय बाज़ार में पेश किया था लेकिन अब ऐसा लगता है कि OnePlus 15s शायद ही भारत में आए.

यह भी पढ़ें: Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200MP का शानदार कैमरा! सामने आई सबसे दमदार जानकारी

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By