Twitter ने यूज़र्स के लिए फेसबुक जैसा एक फीचर इमोजी रिएक्शन्स जारी किया है जिसे आप डायरेक्ट मैसेजेस पर इस्तेमाल कर पाएंगे। यह फीचर फेसबुक के रेअर्क्तिओन फीचर की तरह ही है हालांकि दोनों में थोड़ा अंतर देखा जा सकता है। ट्विटर पर आपको हार्ट आइज़ और एंग्री इमोजी के बजाए हार्ट और फायर रिएक्शन के विकल्प मिल रहे हैं।
आप मैसेज के दाईं ओर दिए गए हार्ट-प्लस आइकॉन पर टैप या क्लिक कर के किसी भी DM पर रियेक्ट कर सकते हैं। सामने वाले यूज़र्स को रिएक्शन का नोटिफिकेशन जाएगा और अगर वह ऐप का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं यह रिएक्शन एक टेक्स्ट रिप्लाई की तरह उन्हें प्राप्त होगा। आप पुराने मैसेजेस पर भी रिएक्शन ऐड कर सकते हैं।
https://twitter.com/TwitterSupport/status/1220124106634321921?ref_src=twsrc%5Etfw
शुरुआत में कम्पनी ने केवल सात इमोजी उपलब्ध कराए हैं और इन्हें एप्पल के आईमैसेज का कॉपी कहा जा रहा है। ट्विटर ने गुरुवार को इमोजी रिएक्शन की जानकारी साझा की है जिसे धीरे-धीरे एंड्राइड, डेस्कटॉप और आईफोन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ऐप के नए फीचर का उपयोग करने के लिए आपको ऐप अपडेट करना होगा।
यदि आप भी ट्विटर पर किसी को मैसेज में ईमोजी भेजना चाहते हैं तो मैसेज में जाकर हार्ट और प्लस के आइकन पर क्लिक करना है। इसके बाद दो बार क्लिक या टैप करने पर सभी ईमोजी दिखेंगे जिनमें से आप अपने मन की ईमोजी चुन सकते हैं। ट्विटर पर मिलने वाले ईमोजी में क्राइंग लोल, शॉक्ड, सरप्राइज, सैड, हार्ट, फ्लेम और थंब शामिल हैं।
हाल ही में ट्विटर के नए एंड्राइड अपडेट में कुछ दिक्कत पाई गई थी जिसके कारण ऐप लॉन्च होने के फ़ौरन बाद ही क्रैश हो रहा था। ट्विटर के एंड्राइड वर्जन 8.28 में यह समस्या पाई गई थी। इसके बाद ट्विटर सपोर्ट ने समस्या को लेकर माफ़ी मांगी थी और जल्द ही इसे फिक्स करने का वादा किया था। ट्विटर ने कहा था कि जब तक नया अपडेट जारी नहीं हो जाता ऐप को अपडेट न करें।