Trump Mobile लॉन्च, भारत में कब मिलेगा और कितनी है कीमत? नाम में छिपा है खास मैसेज

अमेरिकी राजनीति और बिजनेस वर्ल्ड में हमेशा चर्चा में रहने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब टेलीकॉम सेक्टर में उतर चुके हैं. ट्रंप फैमिली ने हाल ही में एक नया मोबाइल सर्विस ब्रांड लॉन्च किया है. इसका नाम Trump Mobile रखा गया है. ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक यह मोबाइल सर्विस पूरी तरह अमेरिका में बनी होगी और यूएस-बेस्ड कॉल सेंटर के जरिए संचालित की जाएगी.

Donald Trump के बेटे Eric Trump ने इस सर्विस की घोषणा करते हुए कहा कि “देश के मेहनती लोग एक ऐसे मोबाइल नेटवर्क डिजर्व करते हैं जो सस्ता हो उनके वैल्यू से मेल खाता हो और भरोसेमंद हो.” उन्होंने बताया कि यह सर्विस खासतौर पर ऐसे उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो अमेरिकी मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं.

Trump Mobile के जरिए अब यूजर्स को एक ऐसा विकल्प मिलेगा जो हाई-स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग देगा. इसके साथ इसमें हेल्थ और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी.

T1 Mobile: ट्रंप का खास 5G प्लान

ट्रंप ऑर्गनाइजेशन द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, Trump Mobile का नाम T1 Mobile रखा गया है और इसका मासिक प्लान है “The 47 Plan” जिसकी कीमत है $47.45 यानी करीब ₹4000. यह प्लान अनलिमिटेड कॉल, डेटा और टेक्स्ट के साथ-साथ टेलीहेल्थ सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी देगा.

Trump Mobile का यह नाम और कीमत इसलिए खास है क्योंकि यह Donald Trump के 45वें और 47वें राष्ट्रपति कार्यकाल को दर्शाता है.

फोन का डिजाइन और नेटवर्क पार्टनर

फोन का डिाइन में ट्रंप का लोकप्रिय नारा “Make America Great” और अमेरिकी झंडा उकेरा गया है. हालांकि फोन की मैन्युफैक्चरिंग Trump Mobile खुद नहीं करेगा, बल्कि यह किसी तीसरी पार्टी द्वारा की जाएगी.

नेटवर्क की बात करें तो Trump Mobile अमेरिका की तीन सबसे बड़ी कंपनियों Verizon, AT&T और T-Mobile के साथ मिलकर काम करेगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ट्रंप के नाम पर यह कंपनियां सरकार से किसी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट पाती हैं या नहीं.

क्या बाहर भी चलेगा यह मोबाइल?

इस पूरी पहल को ट्रंप फैमिली ने “लाइसेंसिंग मॉडल” पर शुरू किया है ताकि कारोबारी जोखिम कम किया जा सके. हालांकि सवाल ये उठ रहा है कि क्या यह सर्विस केवल ट्रंप समर्थकों तक सीमित रहेगी या आम उपभोक्ताओं में भी इसकी मांग बनेगी.

भारत में लॉन्च की उम्मीद?

हालांकि, अभी तक इस सर्विस के भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन ट्रंप फैमिली के बिजनेस मॉडल को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अगर ट्रंप समर्थक और यूएस आधारित कंपनियों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो भविष्य में भारत जैसे बड़े मार्केट में भी इसे पेश किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: हर घर में मिलती है ये 1 रुपये वाली चीज, कूलर में बर्फ के साथ डाल दें, AC हो जाएगा फेल! फेकेगा बर्फीली हवा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :