Apple अपनी नई रेंज के iPhones को लॉन्च की योजना बना रहा है और इनपर ज़ोरों से काम किया जा रहा है इसके अलावा इन्हें लेकर लीक और अफवाहों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। हम जानते हैं कि आमतौर पर एप्पल की ओर से हर साल सितंबर के दूसरे सप्ताह के दौरान नई सीरीज को लॉन्च करता है। लेकिन इस बार, Apple कथित तौर पर iPhone SE 2 को पहले लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, USB विश्लेषकों टिमोथी अर्बुरी और मुंजाल शाह की एक रिपोर्ट में, Apple कथित तौर पर इस साल तीन डिस्प्ले साइज़ – 5.4-इंच, 6.7-इंच और दो 6.1-इंच मॉडल में iPhone मॉडल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।
iPhone 2020 रेंज के लिए एक और दिलचस्प फीचर के तौर पर OLED डिस्प्ले जो देखा जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कैमरा मॉडल, रैम जैसे कई अन्य स्पेक्स प्रत्येक मॉडल द्वारा अलग-अलग होंगे, ऐसा कुछ MacRumors की ओर से सामने आये एक रिसर्च नोट में देखा गया है, इसके अलावा इस नोट में चार आईफ़ोन के बारे में बात की गई थी जो इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है।
मैक्स वर्जन में आपको 6.7 इंच की स्क्रीन, ट्रिपल सेंसिंग रियर कैमरा, 3D सेंसिंग और 6GB RAM नजर आने वाली है। 6.1 इंच का iPhone 3D सेंसिंग और 6 जीबी रैम के साथ आपको प्रो वर्जन नजर आने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको ट्रिपल-लेंस रियर कैमरा भी दिखाई देगा। दूसरा 6.1 इंच का आईफोन एक ड्यूल-लेंस कैमरा और 4 जीबी रैम से लैस हो सकता है। 5.4 इंच के आईफोन में डुअल-लेंस रियर कैमरा और 4 जीबी की रैम भी मिलेगी। पिछले दो मॉडलों में से एक आईफ़ोन 12 होगा जबकि दूसरा iPhone SE 2 होगा।
एक और बड़ी सुविधा जो इस साल के आईफ़ोन में फ़ीचर करने की उम्मीद की गई है, वह है 5जी कनेक्टिविटी। अमेरिका, जर्मनी, जापान, चीन और यूनाइटेड किंगडम में 9,000 से अधिक उत्तरदाताओं के यूबीएस द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में और पाया गया था कि उत्तरदाताओं में से 22 प्रतिशत जो 5जी सपोर्ट को किसी ऐसी चीज के रूप में देखते हैं जिसके लिए स्मार्टफोन को अपग्रेड करने लायक है।