6 जून को HMD Global भारत में एक इवेंट का आयोजन करने वाला है जिसमें उम्मीद है कि Nokia अपकमिंग फ़ोन को लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में आयी एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक Italy में भी कंपनी द्वारा इवेंट का आयोजन उसी दिन किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि HMD Global नए डिवाइस को ला सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि Nokia X71 को लॉन्च किए जा सकता है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी Nokia 2.2 को भी पेश करे।
NokiaPowerUser की मानें तो HMD Global इटली में ‘global event'का आयोजन कर रहा है। कंपनी Nokia 2.2 या Nokia Wasp को ला सकती है। भारत के साथ ही इस अपकमिंग फ़ोन को बाकी मार्केट्स में भी सर्टिफिकेशन मिल चुका है। अब बात करें दूसरे फ़ोन की जो इस ‘global event' में आ सकता है, तो वो है Nokia X71, जिसे बीते अप्रैल में Taiwan में लॉन्च किया गया था। Nokia X71 को Nokia 6.2 का नाम भी दिया जा सकता है।
जहां तक बात है Nokia 2.2 या Nokia Wasp की, तो रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस फ़ोन को US FCC certification के साथ पहले ही देखा जा चुका है। लिस्टिंग के दौरान डिवाइ3GB RAM या 32GB internal storage के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग नोकिया डिवाइस का साइज़ 145.96×70.56 हो सकता है।
हालांकि अभी तक HMD Global की तरफ से अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि किस नाम से यह अपकमिंग नोकिया डिवाइस आएगा। इसके साथ ही भारत में इसकी एंट्री होगी भी या नहीं, इसका भी कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।