अभी हाल ही में भारतीय बाजार में कंपनी की ओर से उसका OnePlus 7T मोबाइल फोन लॉन्च किया गया था। हालाँकि लन्दन में कल हुए एक इवेंट के दौरान कम्पनी की ओर से एक नया मोबाइल फोन यानी OnePlus 7T Pro भी लॉन्च कर दिया गया है, कंपनी की ओर से इस मोबाइल फोन का एक स्पेशल MacLaren एडिशन भी लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कम्पनी ने यह भी घोषणा की है कि उसके OnePlus 5 और उसके बाद के सभी मॉडल जल्द ही एंड्राइड 10 के अपडेट से सजाये जायेंगे। OnePlus 7T Pro मोबाइल के स्पेशल एडिशन यानी MacLaren Edition की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह मोबाइल फोन स्पेक्स के मामले में OnePlus 7T Pro से काफी मेल खाता है, हालाँकि अगर रैम की चर्चा करें तो इसमें आपको 12GB की रैम मिल रही है। आइये जानते हैं इन फोंस के बारे में सबकुछ।
OnePlus 7T Pro मोबाइल फोन के अंदर आपको एक 6.67-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको जो डिस्प्ले मिल रही है, वह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। साथ ही फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। यह मोबाइल फोन एंड्राइड 10 पर आधारित है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट मिल रहा है, जिसे एड्रेनो 640 GPU के साथ फोन में दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।
अगर हम OnePlus 7T Pro मोबाइल फोन में बैटरी आदि की बात करें तो इसमें आपको एक 4085mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। यह बैटरी वार्प चार्ज 30T फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी को सपोर्ट करती है। इसके अलावा वनप्लस का कहना है कि यह 23 फीसदी ज्यादा तेज़ी से चार्जिंग कर सकती है। इस मोबाइल फोन में आपको ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स मिल रहा हैं, जो डॉल्बी अट्मोस की सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको रीडिंग मोड, नाईट मोड, जेन मोड और अन्य बहुत कुछ मिल रहा है।
अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि OnePlus 7T Pro स्मार्टफोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो एक 48MP के सोनी IMX 586 प्राइमरी सेंसर से लैस है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है, साथ ही इसमें आपको एक 16MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।
अगर हम OnePlus 7T Pro MacLaren Edition की चर्चा करें तो इसके स्पेक्स एक जैसे ही हैं, हालांकि फोन में आपको एक 8GB की रैम के स्थान पर एक 12GB की रैम मिल रही है। इसके अलावा OnePlus 7T Pro मोबाइल फोन को आप हेज़ ब्लू कलर में ले सकते हैं, हालाँकि इसके अलावा आपको macLaren Edition एक स्पेशल डिजाईन के साथ मिलने वाला है।
OnePlus 7T Pro मोबाइल फोन की कीमत Rs 53,999 है, इसके अलावा अगर हम स्पेशल एडिशन की चर्चा करें तो इसे आप Rs 58,999 की कीमत में ले सकते हैं। इस मोबाइल फोन को कंपनी की ओर से यूरोप, चीन और भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। भारत में इस मोबाइल फोन की पहली सेल 12 October दोपहर 12:00PM पर अमेज़न इंडिया पर होने वाली है।