HMD Global ने कंपनी के नवीनतम बजट Android 10 Go एडिशन स्मार्टफोन Nokia 1.3 की घोषणा की, जो Android 11 (गो संस्करण) पर अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 5.71 इंच का एचडी + स्क्रीन है, फोन 1जीबी रैम के साथ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 215 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है, इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000mAh की बैटरी है।
अगर इसके स्पेक्स की विस्तार से चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 5.7-इंच (1520 x 720 पिक्सल) एचडी+ 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको 1.3GHz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 215 मोबाइल प्लेटफॉर्म मिलता है जिसमें एड्रेनो 308 GPU है। फोन में आपको 1GB रैम, 16GB इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोएसडी के साथ 400GB तक एक्सपैंडेबल मेमोरी मिल रही है, इसके अलावा फोन Android 10 (गो एडिशन) पर आधारित है।
फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का रियर कैमरा, और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 3.5 मिमी जैक, एफएम रेडियो, Google असिस्टेंट बटन भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी ऑप्शन आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको 4G VoLTE, WiFi 802.11 b / g / n, ब्लूटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB आदि का सपोर्ट मिल रहा है। फोन में आपको 5w चार्ज के साथ 3000mAh की रिमूवेबल बैटरी भी मिल रही है।
कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को यानी नोकिया 1.3 को सियान, चारकोल और सैंड रंगों में पेश किया गया है, इसकी कीमत 95 यूरो (यूएस $101 / Rs 7,575 के आसपास है) है। यह अप्रैल की शुरुआत से मिलना शुरू होने वाला है।