जैसा कि आप जानते हैं कि सैमसंग का Galaxy Unpacked Event हो चुका है, कंपनी ने अपने Galaxy Note 10 सीरीज के मोबाइल फोंस को भी इसी इवेंट में लॉन्च कर दिया है, इसके अलावा हमने अन्य कई प्रोडक्ट को लॉन्च होते भी देखा है। लेकिन आपको बता देते हैं कि इस इवेंट में कुछ खास जो रहा है, वह कंपनी की ओर से की गई गेमिंग को लेकर कुछ घोषणाएं हैं।
नीचे आप एक विडियो देख सकते हैं, जो आपको प्लेगैलेक्सी का एक बढ़िया डेमोन्सट्रेशन दे रहा है। यह एक ऐसा फीचर है जो आपके PC से सीधे सैमसंग गैलेक्सी Note 10 में गेम की स्ट्रीम कर सकने में सक्षम है। यह फीचर सुनने में बिलकुल वैसा ही है जैसा माइक्रोसॉफ्ट Xbox के लिए काम कर रहा है। इसके द्वारा अपने PC के सीधे अपने फोन पर यूजर्स गेम को स्ट्रीम कर सकते हैं। हालाँकि इसके लिए यह भी जरुरी नहीं है कि आप शेयर्ड वाई-फाई से जुड़े हैं या नहीं।
इस विडियो में आप एक कनेक्शन को देख सकते हैं, जो एक यूजर्स के द्वारा सैमसंग Odussey को अपने गेमिंग लैपटॉप से लिंक करता है, और गेमपेड से कण्ट्रोल करके गेमिंग करता है। इसके लिये आपको अपने PC पर साइन-इन करना होगा, इसके अलावा प्लेगैलेक्सी लिंक ऐप को ओपन करना होगा, इसके बाद जैसे ही आप स्टार्ट पर क्लिक करते हैं, यह शुरू हो जाता है। इस विडियो में आप यह भी देख रहे हैं कि दोनों ही अलग अलग डिवाइस इस गेम को एक जैसा ही दिखा रहे हैं, इसका मतलब है कि आप एक डिवाइस पर इस गेम को खेल रहे हैं, लेकिन यह दोनों ही डिवाइस पर आपको एक साथ इसे दिखा रहा है।
इवेंट के दौरान Samsung ने Galaxy Note10 की कीमत $949 यानी लगभग Rs 67,200 बताई थी वहीँ Galaxy Note10+ की शुरूआती कीमत $1099 यानी लगभग Rs 77,900 है। Samsung Galaxy Note10 की भारत में शुरूआती कीमत Rs 69,999 होगी जिसमें यूज़र्स को 8GB RAM/256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। वहीँ Galaxy Note10+ की भारत में कीमत Rs 79,999 होगी जिसमें यूज़र्स को 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलेगा।
वहीँ बाकी वैरिएंट्स की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। Samsung Galaxy Note10+ 5G की कीमत $1,299.99 यानी Rs 92,300 है जिसमें 256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है और $1,399.99 यानी लगभग Rs 97,400 में 512GB स्टोरेज मिलता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की बिक्री भारत में 23 अगस्त से शुरू करेगा। प्री-बुकिंग 8 अगस्त से शुरू होगी और 22 अगस्त तक चलेगी। यूज़र्स Amazon, Flipkart, Paytm Mall, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और टाटा क्विक रिटेल आउटलेट से फोन को प्री-बुक कर सकेंगे।
वहीँ प्री-बुकिंग ऑफर्स के तहत रिटेल आउटलेट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ऐसे ही, कैशबैक अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और टाटा क्लार्क पर ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर भी मिलेगा।