टेक्नो ने बेमिसाल नौच डिस्प्ले के साथ एआइ कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन्स की नई रेंज को किया पेश
त्योहारों के आकर्षण को बढ़ाते हुये ट्रांसिऑन इंडिया के प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने प्रसिद्ध कैमन पोर्टफोलियो के अंतर्गत ‘‘मेड इन इंडिया" स्मार्टफोन्स की नई रेंज की घोषणा की है। टेक्नो ने तीन नये स्मार्टफोन कैमन आइएयर2+, कैमन आइ2 और कैमन आइ2एक्स को लॉन्च कर अपने उत्कृष्ट कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन्स को एक नये मुकाम पर पहुंचा दिया है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत क्रमशः 8999 रूपये, 10499 रूपये और 12499 रूपये है।
त्योहारों के आकर्षण को बढ़ाते हुये ट्रांसिऑन इंडिया के प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने प्रसिद्ध कैमन पोर्टफोलियो के अंतर्गत ‘‘मेड इन इंडिया" स्मार्टफोन्स की नई रेंज की घोषणा की है। टेक्नो ने तीन नये स्मार्टफोन कैमन आइएयर2+, कैमन आइ2 और कैमन आइ2एक्स को लॉन्च कर अपने उत्कृष्ट कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन्स को एक नये मुकाम पर पहुंचा दिया है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत क्रमशः 8999 रूपये, 10499 रूपये और 12499 रूपये है।
Survey‘‘एस्पेक्ट मोर" के ब्रांड सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुये टेक्नो द्वारा निरंतर स्मार्टफोन कैमरा को पुनर्परिभाषित किया जा रहा है। कंपनी ने इस लॉन्च के साथ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ खूबियों को मिड-रेंज सेगमेंट में उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही इसने भारत में एक प्रमुख कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन कंपनी के रूप में अपनी उपस्थिति भी सुदृढ़ की है। नये लॉन्च किये गये इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 26 सितंबर से शुरू होगी और यह 35000 से अधिक ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।
इस ब्रांड के चर्चित कैमन पोर्टफोलियो ने इस साल जनवरी में पदार्पण किया था। भारत में टेक्नो की वृद्धि में इसकी एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इसने ब्रांड को तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 74 प्रतिशत तक की वृद्धि में मदद की। (स्रोत : काउंटरप्वाइंट क्यू2 रिपोर्ट)
इस सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये श्री गोरव टीकू, सीएमओ, ट्रांसिऑन इंडिया ने कहा, ‘‘टेक्नो में हमारा लक्ष्य ‘बेस्ट एनी लाइट‘ फोटोग्राफी और ग्राहकों के सेल्फी अनुभव को बेहतर बनाना रहा है। हमारे ग्राहकों से हमें जो प्यार और सहयोग मिला है, उससे हम बेहद खुश हैं और जहां तक कैमरा-केन्द्रित स्मार्टफोन्स की बात है, खुद को चुनौती देने के लिये प्रतिबद्ध हैं। टेक्नो की नई सीरीज की प्रत्येक पेशकश ग्राहकों के जेब पर अधिक भार डाले बिना उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिये तैयार है।"
उन्होंने आगे कहा, ‘‘नवीनतम पोर्टफोलियो ग्राहकों को अधिक बेहतर एवं मनचाही तस्वीरें खींचने में सक्षम बनायेगा। उनकी सुविधा के लिये इसमें उन्नत एआइ कैमरा खूबियों की पेशकश की गई है। नई रेंज में एआइ एल्गोरिद्म को पहले के उत्पादों से अधिक सुधारों के साथ पेश किया गया है। यह 298 फेशियल प्वाइंट्स तक को स्कैन कर सकता है। इस लॉन्च के साथ हम हमारे सफर में एक और बड़ा कदम उठा रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि यह नई रेंज अपनी एक अलग पहचान बनायेगी। इसके अलावा, हम जल्द ही त्योहारों के उत्साह को बढ़ाने के लिये अपने प्रमुख उत्पाद शामिल करेंगे। इन लॉन्च के समर्थन से हम हमारे ग्राहक-केन्द्रित नजरिये का पालन करने के लिये और मिड-बजट सेगमेंट में प्रीमियम कैमरा फीचर्स के साथ ग्राहकों की तकलीफों को दूर करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही इसमें 6.2 इंच की बड़ी स्क्रीन, 19ः9 सुपर फुल व्यू नॉच डिस्प्ले के साथ की गई है और बाधारहित अनुभव के लिये इसे लंबे सयम तक चलने वाली बैटरी से समर्थित किया गया है।"<
नई टेक्नो रेंज को जो खूबियां अवश्य खरीदा जाने वाला कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन ब्रांड बनाती हैं, वे हैं:
एआइ पावर्ड कैमरा:
ट्रियो स्मार्टफोन प्रीमियम ट्विन कैमरा सेटअप से सुसज्जित है जिसमें 13एमपी का मेन रियर कैमरा है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर का प्रयोग किया गया है और दूसरे रियर कैमरा पर एफ/2.4 अपर्चर का प्रयोग हुआ है। स्मार्टफोन में एआइ बेस्ट ऑटो सीन डिटेक्शन (एएसडी) की भी खूबी है जोकि बाहरी दुनिया में फोटोग्राफी के संपूर्ण अनुभव को उन्नत बनाती है। तस्वीरें लेते समय, स्मार्टफोन 100000 भारतीय प्रोफाइल पिक्चर्स पर आधारित अपनी गहन लर्निंग एल्गोरिदम की मदद से अपने आप ही सीन डिटेल्स जैसे कि रोशनी की स्थिति, ब्राइटनेस आदि को पहचानता है और एक परफेक्ट फोटो खींचता है। इसमें एआइ बोकेह मोड भी है जोकि वस्तु/व्यक्ति को चिन्हित करता है और उन्हें बैकग्राउंड को ब्लर कर सबसे आगे रखता है।
स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरा की बात करें तो सबसे पहले एआइ सॉफ्ट लाइट उपयोक्ताओं को कम रोशनी में भी बेहतरीन सेल्फी लेने में सक्षम बनाती हैं। दूसरा, कैमरा पोट्रेट मोड में भी शूट कर सकता है और ज्यादा सुंदरता के लिए बैकग्राउंड में बोकेह इफेक्ट लागू करता है। इससे आपको अपने चेहरे पर फोकस करने में मदद मिलती है और आप बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं। तीसरा, एआइ इनेबल्ड ब्यूटी मोड अपने आप 100000 भारतीय मानवीय चेहरों के डेटाबेस के विरुद्ध खींची गई तस्वीरों के संदर्भ के लिए अपने एल्गोरिदम में 298 फेशियल रिकग्निशन स्पॉट को लर्न करता है ताकि फेशियल स्किन और कंटूर्स को ऑप्टिमाइज किया जा सके और उपयोक्ता की आंखे चमकीली दिखें और स्किन ज्यादा कोमल नजर आये और अब आपकी आइब्रोज एवं दाढ़ी को भी पहचाना जा सकता है। अंत में, स्मार्टफोन एडजस्टेबल वीडियो चैट फ्लैश को भी सपोर्ट करता है ताकि उपयोक्ता कम रोशनी में भी स्पष्ट एवं ब्राइटर वीडियो कॉल्स कर सकें।
डिजाइन एवं डिस्प्ले:
नये कैमन पोर्टफोलियो में 19ः9 सुपर फुल व्यू के साथ 6.2 इंच की एचडी$ स्क्रीन दी गई है। जोकि उपयोक्ताओं को एक साथ कई काम करने और ज्यादा डायनैमिक सहज विजुअल अनुभव का आनंद उठाने में सक्षम बनाती है। यह वीडियो देखने, पढ़ने एवं ब्राउजिंग के लिए परफेक्ट है। इसकी 500 निट्स स्क्रीन ब्राइटनेस सूरज की रोशनी में भी ब्राइटनेस को बढ़ाती है ताकि आप हमेशा वीडियो देखने का अद्भुत अनुभव प्राप्त कर सकें। स्मार्टफोन की स्टाइलिश डिजाइन और खूबसूरत बैक कवर आंखों को भाता है और इसमें अलग-अलग एंगल्स से लाइट एवं शैडो का उम्दा एवं मंत्रमुग्ध करने वाला इंटरप्ले है। 2.5डी कर्व्ड एज, 88प्रतिशत स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो, स्लिम बेजेल और 7.9एमएम मोटाई के साथ, स्मार्टफोन का उत्कृष्ट लुक्स इसे उन उपभोक्ताओं के लिए आदर्श पसंद बनाता है जोकि चाहते हैं कि उनकी निजी स्टाइल उनके ब्रांड से परिलक्षित हो।
ऐडवांस्ड परफॉर्मेंस:
इस डिवाइस में ड्यूअल सिम, ड्युअल वोल्टे सॉल्यूशन दिया गया है जिसमें ग्राहक 4जी वोल्टे सेवाओं का आनंद एक साथ दोनों सिम पर उठा सकते हैं। इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जोकि आधे सेकंड में इसे अनलॉक कर सकता है। इसमें मौजूद एआइ फेस अनलॉक अपनी एआइ एल्गोरिदम के जरिये चेहरे के फेशियल बिंदुओं को पहचानता है। इसमें 3-इन-1 कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिसमें आप ड्युअल नैनो सिम रख सकते हैं और एक समर्पित एसडी कार्ड स्लॉट को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ऑलवेज-ऑन बैटरी:
बेमिसाल डिस्प्ले के साथ ही नई रेंज में 3450उ।ी की दमदार बैटरी भी लगी है, जो यूजर्स को बिना किसी बाधा के कंटेंट स्ट्रीम करने में सक्षम बनाती है। एक बार पूरी तरह से चार्ज किये जाने पर यूजर्स सिंगल चार्ज पर 2 दिन की बैटरी लाइफ का आनंद उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, बैटरी की पेशकश एआइ पावर मैनेजमेंट के साळा की गई है, जो स्मार्टफोन के कंज्यूमर यूजेज पैटन को ट्रैक करता है और इस्तेमाल के अनुसार बैटरी लाइफ को ऑप्टीमाइज करता है।
ऑफ्टर-सेल्स सर्विस:
ग्राहकों के हाथों में अधिक ताकत देते हुये सभी टेक्नो स्मार्टफोन्स की पेशकश ‘‘111‘‘ के एक अनूठे वादे के साथ की गई है, जिसके अंतर्गत सभी तीन डिवाइसेज पर एक साल में 1 बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 100 दिनों के फ्री रिप्लेसमेंट और 1 महीने की विस्तारित वारंटी के साथ की जाती है। इसके अलावा, इसकी पेशकश ग्राहकों को देश भर में इसके 950 से अधिक सर्विस सेंटर्स के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ ऑफ्टर सेल्स सर्विसेज की प्रतिबद्धता के साथ की गई है।