Tecno Camon 16 को 10 अक्तूबर को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। फोन को कंपनी के सोशल मीडिया चैनल द्वारा टीज़ किया गया है और Flipkart पर फोन के लिए एक डेडिकेटेड पेज भी दिया गया है। इससे पता चलता है की डिवाइस को फ्लिपकार्ट के माध्यम से सेल किया जाएगा। Tecno Camon 16 में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन Tecno Camon 16 Premier का निचला वर्जन होगा जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था।
Tecno Camon 16 के लॉन्च की तारीख की पुष्टि हो गई है और फोन को 10 अक्तूबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Flipkart पर दिए गए खास पेज से पता चला है कि फोन ई-कॉमर्स साइट पर सेल किया जाएगा। इसके अलावा, पेज से यह भी पता चलता है कि Tecno Camon 16 को सिल्वर ग्रेडिएंट फिनिश दिया जाएगा लेकिन अधिक जानकारी लॉन्च के समय ही पता चल पाएगी।
फ्लिपकार्ट पेज से पता चला है कि Tecno Camon 16 को होल-पंच डिस्प्ले दी जाएगी जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए सिंगल कटआउट मिलेगा। Tecno Camon 16 Premier मेन ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर है। आगामी फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेन्सर मिल सकता है जबकि प्रीमियर मॉडल में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया था।
Tecno Camon 16 को प्रीमियर मॉडल के ग्लोबल लॉन्च पर भी रौशनी डाली गई थी। इसके अलावा एक और मॉडल Tecno Camon 16 Pro को भी पेश किया गया था। हालांकि, Tecno Camon 16 और Tecno Camon 16 Pro के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। प्रीमियर मॉडल को KES28,499 (लगभग Rs 19,200) में लॉन्च किया गया था और Tecno Camon 16 इसका निचला वर्जन है इसलिए इसकी कीमत इससे कम होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में फोन की अधिक जनकरी सामने आ सकती है।