यह स्मार्टफोन 1.4GHz क्वैड-कोर प्रोसेसर, 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. आप इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा 128GB तक बढ़ा सकते हैं.
Swipe Technologies ने पिछले महीने Swipe Elite Pro स्मार्टफोन को Rs 6,999 की कीमत में लॉन्च किया था. यह स्मार्टफोन अब शॉपक्लूज़ पर Rs 6,666 की कीमत में उपलब्ध हो गया है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
यह स्मार्टफोन 5 इंच की HD IPS डिस्प्ले के साथ आता है जो 1280 x 720 पिक्सल का रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है. यह स्मार्टफोन 1.4GHz क्वैड-कोर प्रोसेसर, 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रो SD कार्ड द्वारा 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरे की बात की जाए तो, Elite Pro में एक 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है जो LED फ़्लैश के साथ आता है और सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा ऑफर करता है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड 6.0 मार्शमेलो पर चलता है और 2500mAh की बैटरी से लैस है. कनेक्टिविटी के लिए यह डिवाइस 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटूथ 4.0, GPS और डुअल-SIM सपोर्ट करता है.
इससे पहले कंपनी ने इस साल सितम्बर में Swipe Elite 2 Plus (2017) लॉन्च किया था. इस डिवाइस की कीमत Rs 3,999 है और यह खासतौर से स्नेपडील पर उपलब्ध है. यह ब्लैक कलर के विकल्प में आता है.
Swipe Elite 2 Plus (2017) में 5 इंच की VGA (480 x 640p) डिस्प्ले मौजूद है और यह 1.5 GHz क्वैड-कोर प्रोसेसर तथा 1GB रैम से लैस है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड मार्शमेलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.