Sony Xperia XA2 Ultra डुअल सेल्फी कैमरा से हो सकता है लैस, लीक से हुआ खुलासा

HIGHLIGHTS

डिवाइस की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है

Sony Xperia XA2 Ultra डुअल सेल्फी कैमरा से हो सकता है लैस, लीक से हुआ खुलासा

हालांकि हम पहले से जानते हैं कि Sony Xperia XA2 Ultra में मॉडल संख्या H4233 है, अब डिवाइस की तस्वीरें भी  लीक हो गई हैं. लीक तस्वीरों के मुताबिक ये स्मार्टफोन  डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. ये डिवाइस एंड्रॉयड Oreo पर चलता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस स्मार्टफोन के बारें में अब तक कई लीक और अफवाहें आ चुकी हैं. इन अफवाहों से इस हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा होता है. अफवाहों के मुताबिक ये डिवाइस स्नैपड्रगन 630 एसओसी द्वारा संचालित होगा. फोन का डिस्प्ले 1080p और16:9 एस्पेक्ट रेशिओ के साथ टचस्क्रीन होगा.

ये डिवाइस 4GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस होगा.  डुअल सेल्फी कैमपा होने की वजह से ये डिवाइस सेल्फी के शौकीनों को खासा पसंद आ सकता है. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ये डिवाइस कब उपलब्ध होगा. साथ ही फोन की कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं है.

 

Arunima
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo