Samsung का नया पेटेंट देता है एक और फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के संकेत

Highlights

इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy X कहा जा रहा है और इसके पेटेंट स्केच में एक इनवर्ड फोल्डिंग डिस्प्ले दिख रही है. इस स्मार्टफोन में एक हिंज मौजूद होगी जिसके ज़रिए इसकी डिस्प्ले को फोल्ड किया जा सकता है.

कुछ समय से ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि Samsung एक फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है. इस रुमर्ड स्मार्टफोन को Samsung Galaxy X कहा जा रहा है और इस हफ्ते की शुरुआत में इन नए पेटेंट स्केचेस को कोरियाई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस में सबमिट किया गया था. 

LetsGoDigital द्वारा देखे गए पेटेंट को फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के नाम के साथ देखा गया है. इस ड्राइंग एक क्लैमशेल डिज़ाइन का पता चलता है और यह फोन एक फोल्डेबल स्क्रीन के साथ दिख रहा है. यह फोन दो डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें एक फ्लेक्सिबल डिस्प्ले होगी और दूसरी नहीं. जैसा कि कहा जा रहा है कि यह एक फोल्डेड डिवाइस हो सकता है तो स्क्रीन स्क्रैच आदि से सुरक्षित रहेगी. 

Image Credits: LetsGoDigital


स्केचेस के अनुसार, Galaxy X एक फ्लिप फोन जैसा लगता और इसकी हिंज के ज़रिए इसकी डिस्प्ले को फोल्ड भी किया जा सकता है. पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को साउथ कोरिया में सर्टिफिकेशन मिल चुका है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस डिवाइस को Wi-Fi और ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है. 

Samsung के अलावा, Apple भी अपने फ्यूचर iPhones के लिए फोल्डेबल डिस्प्ले पर काम कर रहा है. कहा जा रहा है कि Apple ने फोल्डेबल डिस्प्ले के लिए LG के साथ साझेदारी की है. कंपनी टेक्नोलोजी लीक होने के दर से अपने हाल के सहयोगी Samsung को छोड़कर LG के साथ आ रही है.

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile